फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP bring a no-confidence motion tomorrow in the Assembly against ashok gehlot government

राजस्थानः गहलोत सरकार के खिलाफ कल अविश्वास प्रस्ताव लाएगी भाजपा

Thu, 13 Aug 2020 06:36 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 13 Aug 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
BJP bring a no-confidence motion tomorrow in the Assembly against ashok gehlot government
गुलाब चंद कटारिया - फोटो : ANI

कांग्रेस से बागी हुए सचिन पायलट की पार्टी में वापसी के साथ ही पिछले एक महीने से राजस्थान में जारी सियासी संकट आखिरकार समाप्त हो गया है।सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सियासी उठापटक के दौरान जो भी हुआ उसे भूलने की जरूरत है। इस बीच भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का एलान किया है। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि कल हम अपने सहयोगियों के साथ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।

विज्ञापन

 
नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के अलावा राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पुनिया ने भी कहा है कि सरकार में बहुत सारे मतभेद हैं। जिस तरह से उन्होंने संघर्ष किया है, संभावना है कि वे विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव ला सकते हैं, लेकिन हम भी अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





 


कुछ लोग भाजपा में फूट की खबरें फैला रहे हैं : वसुंधरा राजे

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ लोग भाजपा में फूट की खबरें फैला रहे हैं लेकिन भाजपा एक परिवार है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस ने जनता का नहीं खुद के हितों का ध्यान रखा। हमने राजस्थान में 10 साल खूब काम किया था। कांग्रेस सरकार आने के बाद हमारी योजनाओं के नाम बदल दिए गए या बंद कर दी गईं। अब हमें केंद्र के कामों को लोगों तक पहुंचाना है।

जयपुर में विधायक दल की बैठक के बाद राजे ने ट्वीट किया, 'कुछ लोग भाजपा में फूट की खबरें फैला रहे हैं। उन्हें बता दूं कि भाजपा एक परिवार है, जिसको आगे बढ़ाने के लिए हम सभी एकजुट हैं, संकल्पित हैं।'



राजे ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को याद करते हुए हुए एक और ट्वीट में लिखा, 'राजमाता जी ने मुझे सिखाया था कि जिस पार्टी की मैं कार्यकर्ता हूं उसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और मैं उन्हीं के कदमों पर आगे बढ़ रही हूं।'

उन्होंने बताया कि राजस्थान में शुक्रवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पूर्व आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदेश के मौजूदा हालातों पर चर्चा की और सत्र की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed