फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bjp and congress wants new face for lok sabha election

इन सांसदों पर गहराया संकट, पार्टी तलाश रही नए चेहरे

Sat, 08 Mar 2014 11:14 AM IST
Updated Sat, 08 Mar 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
bjp and congress wants new face for lok sabha election

लोकसभा के चुनावी रण में भाजपा और कांग्रेस पार्टी से टिकट लेकर फिर दमखम आजमाने को आतुर राजस्थान के कुछ सांसदों को निराशा हाथ लग सकती है।

विज्ञापन


दोनों ही पार्टियों की ओर से लिए गए सीटवार फीडबैक में कुछ सांसदों का प्रदर्शन उचित नहीं पाया गया, जिससे उनके नामों पर सहमति नहीं बन पा रही है। भाजपा के चार सांसदों में से तीन नामों पर संशय बना हुआ है और कांग्रेस में आधा दर्जन नामों पर तलवार लटकी हुई है।

विज्ञापन

नामों की घोषणा का इंतजार

bjp and congress wants new face for lok sabha election

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के तहत दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस और भाजपा में प्रत्याशियों का चयन अंतिम दौर पर है। विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा में भी भाजपा के उम्मीदवारों की सूची पहले आने की संभावना है।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम की घोषणा दस मार्च को राहुल गांधी की रैली के बाद हो सकती है। वहीं, भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार को दिल्ली में होने वाली है, जिसके बाद शनिवार को राजस्थान के करीब एक दर्जन उम्मीदवारों के नाम घोषित होने की सम्भावना है।

इन नामों के ऊपर खिंच सकती है लकीर

bjp and congress wants new face for lok sabha election

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा से विजयी रहे जालौर-सिरोही से देवजी पटेल, बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल और चूरू से रामसिंह कस्वा के नामों पर फिलहाल सहमति नहीं बनी है। इसमें देवजी पटेल को क्षेत्र में एक प्रमुख नेता से कड़ी टक्कर मिल रही है। सांसद अर्जुन राम मेघवाल को देवीसिंह भाटी के विरोध का समाना करना पड़ रहा है।

रामसिंह कस्वा को लेकर भी पार्टी में विरोध है, क्योंकि वे विधानसभा चुनाव में अपनी पत्नी कमला कस्वा को जिता नहीं पाए थे। इधर, कांग्रेस में भी जोधपुर सांसद चंद्रेश कुमारी, सीकर सांसद महादेव सिंह खंडेला, बांसवाड़ा से ताराचंद भगोरा, भरतपुर से रतन सिंह, पाली से बद्री जाखड़ के नाम पर संशय है।

विज्ञापन

इन नामों पर लग सकती है मुहर

bjp and congress wants new face for lok sabha election

भाजपा की सूची में झालावाड़ से दुष्यंत सिंह, झुंझुनूं से वी.के. सिंह, जोधपुर से राज्यवर्घन सिंह राठौड़, पाली से पुष्प जैन, बाड़मेर से जसवंत सिंह, भीलवाड़ा से वी.पी. सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

इधर, कांग्रेस में अजमेर से सचिन पायलट, भीलवाड़ा से सीपी जोशी, उदयपुर से रघुवीर मीणा, चित्तौडग़ढ़ से गिरिजा व्यास, जयपुर से महेश जोशी, जयपुर ग्रामीण से लालचंद कटारिया, अलवर से जितेन्द्र सिंह, बाड़मेर से हरीश चौधरी, कोटा से इज्येराज सिंह का नाम शामिल है।

नए चेहरों की तलाश

bjp and congress wants new face for lok sabha election

भाजपा फिलहाल जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, अजमेर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, टोंक-सवाईमाधोपुर, उदयपुर, कोटा, नागौर, राजसमंद, चित्तौडग़ढ़, बाड़मेर और अलवर में प्रत्याशियों को लेकर भारी असमंजस की स्थिति है।

टोंक-सवाईमाधोपुर में पूर्व चुनाव में प्रत्याशी रहे गुर्जन नेता किरोड़ी सिंह बैंसला अब कांग्रेस में हैं। कांग्रेस को फिलहाल झालावाड़, बीकानेर, चूरू और जालौर-सिरोही में जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed