फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP adamant on demanding CBI probe into paper leak

Rajasthan: पेपर लीक में सीबीआई जांच की मांग, खाचरियावास बोले- बीजेपी को चैलेंज, विधानसभा में टेबल करें नाम

Tue, 24 Jan 2023 02:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 24 Jan 2023 02:10 PM IST
सार

राजस्थान में पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी ने सीबीआई जांच की मांग उठाई, तो सरकार के मंत्री खाचरियावास बोले कि राजस्थान की एजेंसियां जांच में सक्षम हैं। बीजेपी को चैलेंज है, कोई आरोपी का नाम है, तो विधानसभा में टेबल करें।

विज्ञापन
BJP adamant on demanding CBI probe into paper leak
मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और सरकारी मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एक ओर जहां मनागलवार को राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा विधानसभा का घेराव करने वाले हैं, तो वहीं सीबीआई जांच की मांग को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। भाजपा विधायकों ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी की इस मांग को नकारते हुए कहा कि राजस्थान की एजेंसिया जांच करने में सक्षम हैं। राजस्थान विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सीबीआई केंद्र की एजेंसी है, लेकिन राजस्थान की पुलिस और जांच एजेंसियां सक्षम हैं। 

विज्ञापन


पेपर लीक करने वालों को राजस्थान की ही एजेंसियों ने पकड़ा है और कार्रवाई की है। क्या हम उनका मोरल डाउन कर दें। पहले भी ऐसे कई मामले आए हैं जब राजस्थान की पुलिस और जांच एजेंसियों ने कई बड़े मामले का खुलासा किया है। ऐसे में इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप कर राजस्थान की एजेंसियों को हतोत्साहित नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने बीजेपी की मांग पर कहा कि बीजेपी केवल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नौटंकी कर रही है। अगर बीजेपी के पास कोई सबूत है, कोई नाम है, तो उसे सदन में पेश करना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा के उप नेता हाईकोर्ट गए, बहस करनी थी तो विधानसभा में करते
प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि बीजेपी के पास कोई मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए अब पेपर लीक का नाम लेकर लोगों को बरगलाया जा रहा है। भाजपा के उप नेता एक मामले को लेकर हाईकोर्ट चले गए थे। अगर उन्हें बहस करनी थी, तो इस मामले पर विधानसभा में बहस करनी चाहिए थी। खाचरियावास ने कहा कि केंद्र में बैठी बीजेपी की सरकार हर मुद्दे पर फेल हो गई है और उस पर कैसे पर्दा डाला जाए, इसलिए मुद्दों को भटकाया जा रहा है । लेकिन कांग्रेस के विधायक सदन में बीजेपी के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद किरोड़ीलाल मीणा आंदोलन करने वाले बड़े नेता 
राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के पेपर लीक मामले पर सीबीआई जांच की मांग उठाने और जयपुर कूच पर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सांसद मीणा की तारीफ की। खाचरियावास ने कहा कि सांसद मीणा दमखम वाले नेता हैं। मैं उन्हें बचपन से देख रहा हूं, वह आंदोलन करने वाले बड़े नेता हैं। पिछले 4 सालों में उन्होंने कई बड़े आंदोलन किए हैं, लेकिन बीजेपी ने सांसद किरोड़ी मीणा का साथ नहीं दिया और उन्हें कई बार आंदोलन करने से रोका है।

युवाओं को बरगला रही बीजेपी 
विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने कहा कि पेपर लीक रोकने के लिए सरकार ने कठोर कानून बनाया हुआ है, पेपर लीक हुआ है। लेकिन इस मामले में भी सरकार ने कठोर कदम उठाए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी संपत्तियों को जमींदोज किया गया है। उन्होंने भाजपा की सीबीआई जांच की मांग को एक राजनीतिक स्टंट बताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा इस मामले को उठा रही है। उन्होंने कहा कि सांसद किरोड़ी लाल मीणा आंदोलन करें या बीजेपी,  यह केवल एक राजनीतिक स्टंट है। इस मुद्दे के जरिए युवाओं को बरगलाया जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जो बजट पेश करेंगे, उसमें युवाओं पर खास फोकस रहने वाला है। राजस्थान का युवा समझदार है और वह जानता है कि चार सालों में सबसे ज्यादा भर्ती इस सरकार में ही निकली है।


राजनीतिक संरक्षण में पेपर लीक
बीजेपी विधायक और मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है। रामलाल शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सदन से सड़क तक भाजपा विधायक इस मामले को पुरजोर शब्दों में उठा रहे हैं। लेकिन जब तक इस मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जाएगी, तब तक सच सामने नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार केवल अपने अनुकूल मामलों को ही सीबीआई को सौंप देती है। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड चेयरमैन रहे डीपी जारोली ने भी कहा था कि राजनीतिक संरक्षण में पेपर लीक होते हैं, इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई से जरूरी है। रामलाल शर्मा बोले कि गहलोत सरकार ने केवल छोटी-छोटी मछलियों को पकड़ कर इतिश्री कर ली है,जबकि बड़े-बड़े मगरमच्छ बाहर घूम रहे हैं। पेपर लीक के आरोपी राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। ऐसे में सरकार को चाहिए कि उनके फोन कॉल की डिटेल निकाली जाए। जिससे पता चल सके कि उनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे और उन सभी को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed