{"_id":"6357c8c52f79a8643c0684e7","slug":"bike-riders-fired-on-car-in-sriganganagar-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चलती कार पर फायरिंग कर रहे थे बदमाश, ट्राले से टकराने से चार घायल, एक को गोली भी लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चलती कार पर फायरिंग कर रहे थे बदमाश, ट्राले से टकराने से चार घायल, एक को गोली भी लगी
Tue, 25 Oct 2022 09:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 25 Oct 2022 09:05 PM IST
सार
क सफेद रंग की कार चौक की तरफ आ रही थी। इस दौरान कार के पीछा कर रहे बाइक सवार युवक उस पर लगातार फायरिंग कर रहे थे। उनसे बचन के लिए युवक तेज रफ्तार में कार चला रहे थे। इस दौरान कार चौक पर खड़े एक ट्राले से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर इलाके में दिनदहाड़े हुई फायरिंग में 4 युवक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग की वारदात शहर के उधम सिंह चौक पर हुई। बताया जा रहा है कि एक सफेद रंग की कार चौक की तरफ आ रही थी। इस दौरान कार के पीछा कर रहे बाइक सवार युवक उस पर लगातार फायरिंग कर रहे थे। उनसे बचन के लिए युवक तेज रफ्तार में कार चला रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान कार चौक पर खड़े एक ट्राले से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक युवक सुनील के गले में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायलों में कार सवार मनप्रीत, सुच्चा सिंह, राजकरण सिंह और सुनील शामिल हैं। बताया जा रहा है बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते युवकों पर हमला किया था। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।