फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bike rider died after falling into a pit in the middle of the road in Jhunjhunu Pilani

Jhunjhunu: पिलानी में सड़क के बीचों बीच गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत, लोगों ने स्टेट हाईवे किया जाम

Thu, 13 Jul 2023 05:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 13 Jul 2023 05:20 PM IST
सार

सड़क के बीचों बीच बना ये गड्ढा अब तक कई लोगों की जान ले चुका है। बीते एक साल में इस गड्ढे की वजह से हुई दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो गए तो कुछ अपनी जान से भी हाथ धो बैठे। 

विज्ञापन
Bike rider died after falling into a pit in the middle of the road in Jhunjhunu Pilani
सड़क के गड्ढे को सही करती जेसीबी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

झुंझुनू जिले की पिलानी कस्बे की चिड़ावा रोड पर बीती रात सड़क के बीचों बीच बने गड्ढे ने फिर एक बाइक सवार की जान ले ली। इस गड्ढे की वजह से बीते एक साल में कई लोग घायल हो चुके हैं तो कुछ अपनी जान से भी हाथ धो बैठे हैं।

विज्ञापन


स्टेट हाईवे 13 पर डाडा पेट्रोल पंप के पास बृज वाटिका हनुमान मंदिर के सामने बने गड्ढे में बाइक फिसलने की वजह से कस्बे के ढेढाणी निवासी राजेश सैनी (44वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बिरला सार्वजनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसको जयपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। राजेश डिस्कॉम के धींधवा फीडर का कर्मचारी था, जो चिड़ावा से वापस पिलानी आ रहा था।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने जाम किया हाईवे
युवक की मौत के बाद जहां एक तरफ उसके घर पर कोहराम मच गया। वहीं गुस्साए लोग स्टेट हाईवे पर धरना देकर बैठ गए। धरने का नेतृत्व कर रहे आरएलपी नेता राजकुमार नायक का कहना था कि बीते एक वर्ष से यह गड्ढा लोगों के लिए जानलेवा बना हुआ है। खासतौर पर दो पहिया वाहन चालकों के लिए यह दुर्घटना का कारण बना हुआ है। स्टेट हाईवे जाम हो जाने की वजह से यातायात बाधित हो गया। बाद में धरना स्थल पर पहुंचे बीजेपी नेता राजीव सिंह शेखावत ने भी धरने को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे जाम की सूचना के बाद पिलानी थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा मौके पर पहुंचे। सीआई सेवदा ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करवाया तथा धरना दे रहे लोगों को समझाने की कोशिश भी की। लोगों का कहना था कि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की लापरवाही से एक युवक की जान गई है। जब तक सड़क को ठीक नहीं किया जाता, धरना जारी रहेगा।


हाईवे जाम की वजह से डायवर्ट किया गया ट्रैफिक
बाद में पीडब्ल्यूडी एईएन बुद्धराम मीणा मौके पर पहुंचे तथा सड़क के सुधार के लिए काम शुरू करवाया। गड्ढे को रिपेयर करने का काम शुरू होने के बाद लोगों ने धरना वापस लिया। इस वजह से बाधित हुए यातायात को पुलिस द्वारा अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया गया। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए थानाधिकारी लगातार मौजूद रहे। धरने पर राजकुमार नायक के नेतृत्व में पार्षद विष्णु सैनी, अरुण कुमार सैनी, अनुराग जोया, लीलाधर सैनी, पार्षद अनिल शर्मा, लक्ष्मण सिंह भाटी, दलीप सिंह बागड़ी, पवन शर्मा, सांवर मल डगला, पोखरमल, प्रहलाद फौजी, सुभाष, राजेश चौधरी, सुभाष बावरिया, अशोक, संदीप, शुभम, मोहित, नितिन, कुलदीप, हेमंत, अरविन्द, रणवीर, अंकित, प्रशांत, सिद्धार्थ शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed