फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Youth Congress celebrated 'Unemployment Day' on PM's birthday

Bikaner: पीएम के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने मनाया ‘बेरोजगार दिवस’, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Tue, 17 Sep 2024 05:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 17 Sep 2024 05:53 PM IST
सार

Bikaner: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष भंवर कूंकणा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी कर सद्बुद्धि यज्ञ किया गया।

विज्ञापन
Youth Congress celebrated 'Unemployment Day' on PM's birthday
‘बेरोजगार दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष भंवर कूंकणा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने की घोषणा मिथ्या साबित हुई, निजीकरण के कारण देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है और जो भर्ती प्रक्रिया हुई हैं।

विज्ञापन


उनमें पेपर लीक के जरिए छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के साथ खिलवाड़ कर उनका हक छीना जा रहा है, इस कारण हिंदुस्तान के युवा वर्ग में भारी आक्रोश है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट तक रैली के रूप में मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री मोदी की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय गोयल, रामनिवास गोदारा, कर्ण मदान व रमेश भादू व रिछपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed