{"_id":"6680168179f52079270e8d10","slug":"yagna-was-performed-in-bikaner-for-the-victory-of-team-india-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"T-20 वर्ल्ड कप: बीकानेर में टीम इंडिया की जीत के लिए किया गया यज्ञ, पूरा देश कर रहा प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
T-20 वर्ल्ड कप: बीकानेर में टीम इंडिया की जीत के लिए किया गया यज्ञ, पूरा देश कर रहा प्रार्थना
Sat, 29 Jun 2024 07:43 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 29 Jun 2024 07:43 PM IST
सार
T-20 वर्ल्ड कप: टी 20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला शनिवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर होने वाले इस मैच को लेकर पूरे देश में दुआओं का दौर जारी है। इसी क्रम में बीकानेर में खेल प्रेमियों ने यज्ञ कर टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना की।
विज्ञापन
टीम इंडिया की जीत के लिए किया गया यज्ञ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में क्रिकेट को धर्म माना जाता है। विश्व टी20 में भारत का मुकाबला आज दक्षिण अफ्रीका से है। दक्षिण अफीक्रा खिताबी मुकाबले से पहले पूरे देश में भारत की जीत को लेकर पूजा-अर्चना, दुआओं और मन्नतों का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज भी वायरल हो रहे हैं। हालांकि, क्रिकेट प्रेमी पूरे वर्ल्ड कप में रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया शानदार परफार्मेंस करते हुए इस मुकाबले में जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं, फिर भी कोई चूक न हो इसके लिए लगातार पूजा और दुआएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
इस मुकाबले को लेकर बीकानेर में भी यज्ञ हवन किये जा रहे हैं। बारबाडोस में होने वाले T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर देवीकुंड सागर में स्थित आश्रम में करपात्री महाराज और उनके शिष्यों ने मिलकर टीम इंडिया की जीत के लिए यज्ञ किया। ताकि टीम इंडिया टी 20 फाइनल में विजय श्री हासिल कर सके।
विज्ञापन
टीम इंडिया की विजय के लिए यज्ञ कर रहे संतोष कुमार पुरोहित ने बताया कि इंडिया और दक्षिण अफ्रीका का फाइनल मैच है उसको देखते हुए हम लोगों ने इंडिया की जीत की कामना के लिए यह महायज्ञ किया है। इस बार यूएसए और वेस्टइंडीज में हुए इस टीम 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने अभी तक के हुए मैचों में अजेय रही है। ऐसे में टीम इंडिया ने टी 20 वर्ल्ड कप में जिस तरह का खेल दिखाया है, उम्मीद जताई जा रही है कि इंडिया टीम टी 20 चैंपियन बनेगी और एकतरफा जीत दर्ज करेगी।