फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Union Minister ArjunRam Meghwal said in Bikaner- One Nation-One Election is the need of the country

Bikaner News: बीकानेर में बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल- वन नेशन-वन इलेक्शन देश की जरूरत

Sun, 09 Mar 2025 04:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Mar 2025 04:01 PM IST
सार

बीकानेर दौरे पर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने वन नेशन-वन इलेक्शन को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि इससे चुनावी खर्च में कटौती और प्रशासनिक स्थिरता आएगी।

विज्ञापन
Bikaner: Union Minister ArjunRam Meghwal said in Bikaner- One Nation-One Election is the need of the country
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अपने बीकानेर दौरे के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा कोचिंग संस्थानों पर नियंत्रण के प्रस्ताव को सही दिशा में उठाया गया कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे कोचिंग क्षेत्र में सुधार आएगा और छात्रों को बेहतर वातावरण मिलेगा।

विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुजरात में दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मेघवाल ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता, वे खुद अपनी पार्टी के नेताओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन


वन नेशन-वन इलेक्शन पर दिया बड़ा बयान

देश में एक साथ चुनाव कराने की नीति पर चर्चा करते हुए मेघवाल ने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन समय की मांग है और इससे देश को व्यापक स्तर पर लाभ होगा। इससे चुनावी खर्च में कटौती होगी, प्रशासनिक संसाधनों की बचत होगी और नीति-निर्माण में स्थिरता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर मेघवाल ने विश्वास जताया कि भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता खुद अपनी पार्टी पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन सच यह है कि राहुल गांधी की बातों को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता। मेघवाल के इस बयान के साथ ही आगामी चुनावों और राजनीतिक नीतियों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed