फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Two real innocent sisters died due to drowning in canal in Bikaner

Bikaner: दो सगी मासूम बहनों की नहर में डूबने से मौत; पिता के साथ खेत पर गईं थी दोनों बच्चियां

Sat, 02 Sep 2023 10:26 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 02 Sep 2023 10:26 AM IST
सार

दोनों बहने प्यास लगने पर नहर में उतरीं और पैर फिसलने से नहर में डूब गईं। लगभग तीन घंटे की तलाश करने के बाद नहर में मिला शव।

विज्ञापन
Two real innocent sisters died due to drowning in canal in Bikaner
नहर में डूबने से बच्चियों की मौत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम को एक दुखद हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई। गजनेर थाना क्षेत्र के कोडमदेसर के पास इंदिरा गांधी नहर की कानासर वितरिका में दो सगी मासूम बहनें डूब गईं। 
विज्ञापन


गजनेर थाना के एएसआई रूपाराम ने बताया कि दोनों खाजूवाला निवासी सुभाष चौधरी की दोनों मासूम बच्चियां अपने पिता के साथ एक खेत में थीं। पिता इस जमीन को हिस्से में लेकर काश्त करता है। इसी दौरान दोनों बहने प्यास लगने पर नहर में उतरीं और पैर फिसलने से नहर में डूब गईं। 
विज्ञापन


गजनेर थाना पुलिस के एएसआई रूपाराम ने बताया कि सुभाष चौधरी की करीब पांच साल की बेटी आरती और तीन साल की बेटी दीक्षा की डूबने से मौत हुई है। दोनों बहनें पिता के साथ खेत में थी। पिता खेत में कम कर रहे थे और कई देर बाद जब उन्होंने बच्चियों की तलाश की। वो वहां नहीं मिलीं, बाद में नहर किनारे उनकी चप्पल देखकर कुछ अनहोनी की आशंका से नहर में तलाश शुरू की तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना देकर मौके पर बुलाया। इसके बाद नहर में तलाश करने पर पहले छोटी बेटी दीक्षा का शव मिला। लगभग तीन घंटे की तलाश करने के बाद बड़ी बेटी आरती का शव नहर में मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बच्चियों के शव मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पिता की सहमति के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए दोनों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोग भी अवाक रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed