{"_id":"65df381e4fd448c4fc03990c","slug":"thieves-are-overpowering-the-night-patrolling-of-police-in-bikaner-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: पुलिस की रात्रि गश्त पर भारी पड़ रहे चोर, व्यस्ततम मार्ग पर स्थित दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: पुलिस की रात्रि गश्त पर भारी पड़ रहे चोर, व्यस्ततम मार्ग पर स्थित दुकान से लाखों की चोरी
Wed, 28 Feb 2024 07:11 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 28 Feb 2024 07:11 PM IST
सार
Bikaner News: शहर में लगातार हो रही चोरियों से चोर मस्त एवं पुलिस पस्त वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। बीती रात फिर एक बार अज्ञात चोरों ने शहर के सबसे व्यस्तम इलाके में दुकान के ताले तोड़कर नकद पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली थाना इलाके के दाऊजी रोड पर एक दुकान के ताले तोड़ चोरों ने लगभग दो लाख रूपए नगदी और एक लाख से अधिक के सामान पार कर ले गए। चोरी की यह वारदात दाऊजी रोड स्थित गणेश आयरन स्टोर नामक बिल्डिंग मैटीरियल, रंग-पेंट के होलसेलर के यहां हुई है। जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक चिरंजीलाल पारीक ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
गायब हुए सामान की कीमत भी एक लाख रुपए
परिवादी ने मुताबिक बुधवार सुबह जब कर्मचारी चाबियां लेकर दुकान खोलने पहुंचा, तब ताले पहले से ही टूटे हुए थे। उसने फोन कर सूचना दी तो मौके पर जाकर देखा। अंदर गल्ले में से नगदी गायब थी। इसके साथ ही ब्रॉस का पाइप फिटिंग का सामान और कलर संबंधी सामान भी गायब है। बताया जाता है कि नगद जहां लगभग दो लाख रूपए थे, वहीं गायब हुए सामान की कीमत भी एक लाख रूपए के आस-पास है।
विज्ञापन