{"_id":"66800a8856ffd6ef3c0915c6","slug":"the-corporation-s-lies-were-exposed-in-the-first-monsoon-rain-in-bikaner-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: मानसून की पहली बारिश में खुली निगम की पोल, शहर की सड़कों पर बहती दिखी कारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: मानसून की पहली बारिश में खुली निगम की पोल, शहर की सड़कों पर बहती दिखी कारें
Sat, 29 Jun 2024 06:52 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 29 Jun 2024 06:52 PM IST
सार
Rajasthan News: बीकानेर शहर में शनिवार दोपहर को हुई मानसून की बारिश से बीकानेर नगर निगम के दावे हवा होते दिखे। अचानक आई बारिश से शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर सामने आई गई।
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश में खुली निगम की पोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर की सड़कों पर लगभग तीन से चार फीट पानी से भर गया। अचानक हुई इस बारिश से शहर की सड़के पानी से लबालब हो गई। शहर की सड़कों पर इतना पानी भर गया कि वाहन सड़कों पर बहने लगे। शार्दूल स्कूल के सामने तो हालात बेहद खतरनाक थे, जहां देखते ही देखते पानी के साथ कारें बहती दिखी।
विज्ञापन
शहर में जगह-जगह वॉटर लॉगिंग होने के चलते कई बाइक चालक अपने वाहनों को घसीटते दिखाई दिए। शहर के कोटगेट, जस्सूसर गेट, सांखला फाटका, मोहता सराय, जैन स्कूल जैसे निचले इलाकों इतना पानी भर गया। मानसून की पहली ही बरसात में ऐसी तस्वीरें नगर निगम की प्रशासन के दावों की पोल खोल खोलता नजर आई, निगम की लापरवाही के चलते बीकानेर वासी परेशान होते दिखे।
विज्ञापन