{"_id":"65d1f2c590b4d93b4c067e12","slug":"suspicious-pigeon-found-on-india-pakistan-border-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: भारत-पाक सीमा पर मिला संदिग्ध कबूतर, जांच में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: भारत-पाक सीमा पर मिला संदिग्ध कबूतर, जांच में जुटे अधिकारी
Sun, 18 Feb 2024 05:36 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 18 Feb 2024 05:36 PM IST
सार
Bikaner News: जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र के भारत-पाक सीमा के पास चक 17 पीकेडी में एक संदिग्ध कबूतर मिलने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कबूतर के पंखों पर कुछ नंबर लिखे हुए है। फिलहाल ये नंबर किससे संबंधित हैं, इसकी जांच में एजेंसियां जुट गई है।
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर मिला संदिग्ध कबूतर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुरक्षा एजेंसियों ने कबूतर को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा कि खाजूवाला में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक चक 17 पीकेडी के एक खेत में ये संदिग्ध कबूतर मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत खाजूवाला पुलिस को दी।
विज्ञापन
गहनता से जांच शुरू
मौके पर पहुंची खाजूवाला पुलिस, सीमा सुरक्षा बल और सुरक्षा एजेंसियों ने इस संदिग्ध कबूतर को कब्जे में लेकर गहनता से जांच शुरू कर दी है। आखिर ये कबूतर कहां से आया है। कबूतर के पंखों पर लिखे नंबर किससे संबंधित हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां जांच में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अकसर कबूतरों का इस्तेमाल करके जासूसी की जाती रही है। इसी वजह से अधिकारियों को इस पर शक हो गया। इससे पहले भी इस इलाके में संदिग्ध कबूतर पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन