फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Suddenly firing siren rang in super specialty block in bikaner

Bikaner News: सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में अचानक बजा फायरिंग सायरन, सेंटर में हुई फायर मॉक ड्रिल और स्टाफ ट्रेनिंग

Thu, 13 Jun 2024 02:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Jun 2024 02:19 PM IST
सार

Bikaner News: एसएसबी सेंटर में आज सुबह अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सेंटर के हाईडेंड से पानी चलाकर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान एसएसबी स्टाफ सहित सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन
Suddenly firing siren rang in super specialty block in bikaner
सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में अचानक बजा फायरिंग सायरन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अचानक आग लगने की स्थिति में आग बुझाने वाले उपकरणों का कैसे प्रयोग किया जाए और दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले आग पर काबू कैसे पाया जाए, इसको हॉस्पिटल के मरीजों और कर्मचारियों को बताया गया। सिविल डिफेंस के योगराज सिंह के नेतृत्व में एसएसबी ब्लाक में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान मॉक ड्रिल में हॉस्पिटल स्टाफ और वहां उपस्थित लोगों को अग्निशमन उपकरणों को अग्निकांड के दौरान कैसे उपयोग किया जाता है, इसका प्रशिक्षण दिया गया। उप अधीक्षक गौरी शंकर जोशी ने बताया कि सेंटर के स्टाफ एवं मरीजों को अचानक आग लगने की स्थिति में फायर टीम के पहुंचने से पहले आग बुझाने वाले उपकरणों का प्रयोग करने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कहा अधिकतर लोगों को मालूम नहीं है कि आग बुझाने वाले उपकरणों का उपयोग कैसे करते हैं। सेंटर के स्टाफ को इसके बारे में बताया गया। आगामी दिनों में सिविल डिफेंस कर्मियों के साथ कार्यशाला आयोजित कर स्टाफ को अचानक आग लगने पर दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले आग पर कैसे काबू पाया जाए बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed