फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Students up to class 8th will get two uniforms of clothes.

Bikaner: आठवीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा दो यूनिफॉर्म का कपड़ा, सिलाई के पैसे खाते में होंगे ट्रांसफर

Wed, 29 Nov 2023 12:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 Nov 2023 12:38 PM IST
सार

Rajasthan News: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को दो यूनिफॉर्म का कपड़ा नि:शुल्क मिलेगा। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने यूनीफॉर्म के कपड़े की आपूर्ति का जिम्मा एक निजी फर्म को सौंपा है। बता दें कि राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी से आठवीं तक पढ़ने वाले, संस्कृत शिक्षा, महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म मिलेगी।


 

विज्ञापन
Students up to class 8th will get two uniforms of clothes.
आठवीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा दो यूनिफॉर्म का कपड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षण सत्र 2023-24 में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को दो यूनिफॉर्म का कपड़ा नि:शुल्क मिलेगा। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने यूनीफॉर्म के कपड़े की आपूर्ति का जिम्मा एक निजी फर्म को सौंपा है। यह फर्म ब्लॉक स्तर पर इसकी आपूर्ति करेगी। राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी से आठवीं तक पढ़ने वाले, संस्कृत शिक्षा, महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म मिलेगी।

विज्ञापन


ब्लॉक अधिकारी 3 नमूने रखेंगे
विवेकानंद मॉडल स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इन स्कूलों की यूनिफॉर्म अलग होने के कारण 651.25 रुपए प्रति विद्यार्थी डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे, जबकि सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता विभाग, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से संचालित केंद्रों में नामांकित विद्यार्थियों को अन्य योजना में नि:शुल्क यूनिफॉर्म मिलने के कारण नि:शुल्क यूनिफॉर्म का वितरण नहीं किया जाएगा। यूनिफॉर्म कपड़े की गुणवत्ता निर्धारित मानदंडों के अनुसार है या नहीं, इसकी जांच के लिए ब्लॉक अधिकारी 3 नमूने रखेंगे। इनमें से दो नमूने स्कूल शिक्षा परिषद को तथा एक नमूना अपने कार्यालय में सील कर रखेंगे।
विज्ञापन


सिलाई के लिए मिलेंगे 200 रुपए
आठवीं तक नामांकित सभी पात्र विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म सिलाई के लिए 200 रुपए का भुगतान, जनआधार अधिप्रमाणित खाते में किया जाएगा। विद्यार्थियों को दो यूनिफॉर्म का फैब्रिक एक साथ मिलेगा, जिसे सिलाई के समय माप के अनुसार काट कर सिलाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed