{"_id":"65d4a5068a21a1b3b80fd8ef","slug":"stones-were-pelted-at-the-police-vehicle-which-arrived-on-the-information-of-assault-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर पथराव, राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर पथराव, राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज
Tue, 20 Feb 2024 06:41 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 20 Feb 2024 06:41 PM IST
सार
Bikaner: बीकानेर के खाजूवाला में दो पक्षों के बीच आपसी लड़ाई की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। खाजूवाला पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना इलाके के चक 3 केएलडी में दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। मौकै पर पहुंची पुलिस की जीप के शीशे तोड़ दिए गए।
विज्ञापन
मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानकारी के अनुसार सुखवीर धानका निवासी वार्ड नंबर 19 सादुलशहर का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया। धानका ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि रामकिशन कुम्हार, शंकरलाल, हनुमान, बीरबल कुम्हार, देवीलाल, रामकुमार तेतरवाल, कुलदीप बराड़ ने उनके खेत में आकर हमला कर दिया। सामान तोड़फोड़ दिया।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं रामकिशन कुम्हार निवासी 3 केवाईडी का आरोप है कि सुखवीर धानक, माया, विशाल, मोहनलाल, मनमोहन नायक, तोपनराम ने उनके घर में घुसकर मारपीट की।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो झगड़ा कर रहे लोगों ने पुलिस जीप पर ही हमला कर दिया गया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए और अंदर तक पत्थर फेंके गए। पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए। खाजूवाला पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। घटना चक 3 केएलडी की है।
विज्ञापन