{"_id":"6a9d22fbf4de4b5dc909cfdb","slug":"show-of-strength-in-bikaner-ahead-of-civic-polls-chief-minister-to-visit-for-2-hours-and-20-minutes-5-km-roadshow-to-convey-the-election-message-bikaner-news-c-1-1-noi1354-4693982-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकानेर: भजनलाल शर्मा करेंगे 5 किमी रोड शो, निकाय चुनाव से पहले संगठन के साथ करेंगे मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकानेर: भजनलाल शर्मा करेंगे 5 किमी रोड शो, निकाय चुनाव से पहले संगठन के साथ करेंगे मंथन
Sun, 06 Sep 2026 03:42 PM IST
बीकानेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 03:42 PM IST
सार
Rajasthan News: निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। वे करीब 5 किलोमीटर का रोड शो करेंगे और इसके बाद लालगढ़ पैलेस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को भाजपा के चुनावी शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को बीकानेर के संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। करीब 2 घंटे 20 मिनट के इस दौरे में मुख्यमंत्री रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेंगे, वहीं पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक कर चुनावी रणनीति पर भी मंथन करेंगे।
गोकुल चौक से शुरू होगा रोड शो
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। पुष्करणा स्टेडियम के पास गोकुल चौक से उनका रोड शो शुरू होगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जूनागढ़ के आगे जाकर समाप्त होगा। करीब एक घंटे तक चलने वाले इस रोड शो में मुख्यमंत्री लगभग पांच किलोमीटर का सफर तय करेंगे।
लालगढ़ पैलेस में संगठन की बैठक, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन
रोड शो के बाद मुख्यमंत्री शाम को लालगढ़ पैलेस पहुंचेंगे, जहां वे पार्टी पदाधिकारियों और संगठन के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। करीब एक घंटे तक चलने वाली इस बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठन की सक्रियता और चुनावी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे रवाना होकर 5 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और विशेष विमान से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
सीएम के गुजरने वाली सड़कों की मरम्मत और सफाई तेज
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा संगठन और प्रशासन दोनों पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। रोड शो के प्रस्तावित मार्ग पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि जिन सड़कों से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने वाला है, वहां मरम्मत और साफ-सफाई का काम भी तेजी से शुरू कर दिया गया है।
निकाय चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
निकाय चुनाव से ठीक पहले हो रहा यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। भाजपा इसे चुनावी माहौल बनाने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का अवसर मान रही है, जबकि राजनीतिक गलियारों में इसे चुनावी शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री का रोड शो और संगठनात्मक बैठक बीकानेर में भाजपा की चुनावी तैयारियों को कितना मजबूत करती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।