फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Sada Tanseeq Maneuvers land of sandy shores was shaken by explosions Bikaner

Sada Tanseeq Maneuvers: धमाकों से दहल उठी रेतीले धोरों की धरती, आतंकियों के ठिकानों पर जमकर हुई बमबारी

Thu, 08 Feb 2024 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 08 Feb 2024 08:28 PM IST
सार

राजस्थान में बीकानेर जिले के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में गुरुवार को थार के रेतीले धोरों की धरती टैंक, मशीन गन और मोर्टार बम के धमाकों से दहल उठी। भारत और सऊदी अरब की सेनाओं की ओर से जारी संयुक्त युद्ध अभ्यास के दौरान आतंकियों के ठिकानों पर जोरदार कर्रवाई की गई।

विज्ञापन
Sada Tanseeq Maneuvers land of sandy shores was shaken by explosions Bikaner
दहल उठी रेतीले धोरों की धरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-सऊदी अरब संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सदा तनसीक' बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहा है। रॉयल सऊदी लैंड फोर्स और भारतीय सेना की संयुक्त टुकड़ियों द्वारा अब तक दस दिनों का प्रशिक्षण किया गया है।

विज्ञापन


29 जनवरी से शुरू हुआ यह युद्धाभ्यास 10 फरवरी तक चलेगा। इसमें रणनीति, अभ्यास, दोनों सेनाओं की ओर से अपनाई जाने वाली अपनी सर्वोत्तम जानकारियों के आदान-प्रदान के अलावा हथियार और उपकरण संचालन, निशानेबाजी, टीम एकीकरण, शारीरिक फिटनेस और संयुक्त राष्ट्र नियमों की बारीकियों को समझने पर केंद्रित प्रशिक्षण भी किया गया। सेना के ब्रिगेडियर संजीव मुखर्जी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियां संयुक्त रूप से अभ्यास के अगले चरण में युद्ध कौशल प्रदर्शन करेगी। इस दौरान रिफ्लेक्स शूटिंग और संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियानों को अंजाम देना शामिल है।
विज्ञापन


इस अभ्यास से दोनों सेनाओं की टुकड़ियों को संयुक्त रूप से किए जाने वाले इस तरह के ऑपरेशन्स पर आपसी तालमेल को मजबूत करने का अवसर मिला है और साझा सुरक्षा उद्देश्यों को प्राप्त करने, रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाने और दोनों मित्र राष्ट्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा। इस तरह के संयुक्त युद्ध अभ्यास से दोनों देशों को लाभ होता है। हथियारों के अलावा रणनीतिक कौशल विपरीत परिस्थितियों और बदलती जलवायु के अनुसार किए जाने वाले सैन्य ऑपरेशंस को समझने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed