फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Range Special Team and BSF seized heroin worth Rs 20 crore in Bikaner

Bikaner: सरहद पर नहीं थम रही पाक की नापाक हरकत, रेंज स्पेशल टीम व BSF ने जब्त की 20 करोड़ की हेरोइन

Wed, 24 Jul 2024 05:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 24 Jul 2024 05:20 PM IST
सार

Bikaner: सरहदी जिले बीकानेर में रेंज स्पेशल टीम व BSF ने 20 करोड़ की हेरोइन जब्त की है। इस पूरे मामले को लेकर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इलाके में आए हुए बाहरी लोगों पर भी नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
Range Special Team and BSF seized heroin worth Rs 20 crore in Bikaner
पकड़ी गई हेरोइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान भारत की सीमा के पास के इलाकों में ड्रोन की मदद से भारत में लगातार ड्रोन के जरिए नशे की खेप भेज रहा है। जिसे देखते हुए रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान ने सीमावर्ती जिले के सभी एसपी को इसे रोकने के लिए प्रभावी ढंग से रोक लगाने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


नशे की खेप को रोकने के लिए स्पेशल टीम कि गठन किया गया था। रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि स्पेशल टीम, बीएसएफ की संयुक्त टीम ने आज अलसुबह कार्रवाई करते हुए टीम ने अनूपगढ़ स्थित भारत-पाक सीमा पर स्थित 33 एपीडी की रोही में 4 किलो हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 करोड़ कीमत बताई जा रही है।
विज्ञापन


रेंज आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इलाके में आए हुए बाहरी लोगों पर भी नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि पाकिस्तान से लगती सीमा में हेरोइन तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भारतीय सीमा में ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की खेप फेंकी जाती है, जिसे लेने के लिए भारतीय तस्कर पहुंचते हैं। पिछले एक महीने में आधा दर्जन से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed