फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajathan News: Home Minister will come to Bikaner on Feb 20, Home Ministry released minute to minute program

Rajathan News: 20 फरवरी को बीकानेर आएंगे गृह मंत्री, गृह मंत्रालय ने जारी किया शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Mon, 19 Feb 2024 10:37 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 10:37 AM IST
सार

Bikaner: आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तैयार करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 फरवरी को बीकानेर आ रहे हैं। गृह मंत्रालय ने उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Rajathan News: Home Minister will come to Bikaner on Feb 20, Home Ministry released minute to minute program
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारियों में जुट गई है। आगामी चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने गृह मंत्री अमित शाह 20 फरवरी को बीकानेर आएंगे। उनके बीकानेर दौरे को लेकर गृह मंत्रालय ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह सवेरे 11:50 पर बीकानेर नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे रानी बाजार स्थित पार्क पैराडाईज पहुंचकर 12:10 पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस दौरान वे बीकानेर संभाग के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे और लोकसभा के लिए चुनावों पार्टी की जीत के लिए चर्चा करेंगे। सवा एक बजे वे यहां से रवाना होकर डेढ़ बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


गृह मंत्री एक ही दिन में राजस्थान के तीन जिलों के कार्यकर्ताओं से मिलने वाले हैं। बीकानेर के बाद वे उदयपुर और जयपुर में भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और शाम को वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed