{"_id":"666b25ed28a02eefa90ab5ab","slug":"rajasthan-wife-could-not-bear-shock-of-husband-death-bikaner-committed-suicide-jumping-into-pond-with-child-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बीकानेर में पति की मौत का सदमा नहीं सह सकी पत्नी, उठाया ये आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बीकानेर में पति की मौत का सदमा नहीं सह सकी पत्नी, उठाया ये आत्मघाती कदम
Thu, 13 Jun 2024 10:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:31 PM IST
सार
परिजनों ने इसकी सूचना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाकर श्रीडूंगरगढ़ की सीएचसी में रखवाया।
विज्ञापन
मृतक महिला का शव और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ के उदरासर गांव में एक महीने पहले हुई पति की मौत के बाद पत्नी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। गांव उदरासर में एक महीने पहले केशराराम मेघवाल की स्प्रे चढ़ने से मौत हो गई थी, जिससे आहत उसकी पत्नी मंजू ने अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ पीहर के बाखल में बने कुंड में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से अवसाद में चल रही मंजू गुरुवार को जब अपने कमरे में नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने जब कुंड के आसपास तलाश शुरू की तो उन्हें कुंड में मंजू और उसके डेढ़ साल के पुत्र के शव उतराते मिले।
विज्ञापन
परिजनों ने इसकी सूचना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाकर श्रीडूंगरगढ़ की सीएचसी में रखवाया। जहां दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन