फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan News: Will monitor with drones to stop illegal mining, district administration took initiative

Rajasthan News: अवैध खनन रोकने के लिए ड्रोन से की जा रही है निगरानी, जिला प्रशासन ने की पहल

Mon, 05 Feb 2024 11:20 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 05 Feb 2024 11:20 AM IST
सार

Bikaner: अवैध खनन गतिविधियों की रोकथाम के लिए अब जिला प्रशासन तकनीक का सहारा ले रहा है। इसके लिए अब प्रशासन ने जिले में दो स्थानों पर चैक पोस्ट स्थापित कर अवैध खनन पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Will monitor with drones to stop illegal mining, district administration took initiative
अवैध खनन पर ड्रोन से निगरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध खनन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत जिला कलेक्टर बी.पी. कलाल के निर्देशानुसार जिले में दो स्थानों चैक पोस्ट स्थापित कर अवैध खनन की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। साथ ही केचमेंट क्षेत्र में स्थित खनन पट्टों का भी सर्वे किया जा रहा है।

विज्ञापन


खनन अभियंता ने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में अब तक 70 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 34 प्रकरण अवैध खनन के, 27 प्रकरण अवैध परिवहन के तथा 9 प्रकरण अवैध भंडारण के हैं। इस संबंध में अब तक कुल 36 वाहनों को जब्त कर, 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अब तक 8 हजार 4 टन विभिन्न खनिजों को जब्त करते हुए, कुल 33.3 लाख की राशि वसूल की गई है। जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए खान विभाग, राजस्व, वन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उपखण्ड स्तर पर 08 जांच दल व 04 टोल नाकों पर परिवहन विभाग के जांच दलों का गठन किया गया है, ये दल लगातार सक्रिय रह कर अवैध खनन की रोकथाम के लिए कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed