फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan News: The young man reached the exam in an ambulance, his high courage overcame the situation

Rajasthan News: एम्बुलेंस से परीक्षा देने पहुंचा युवक, बुलंद हौसले ने परिस्थिति को दी मात, अभी हुआ था ऑपरेशन

Sun, 07 Jan 2024 03:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 03:58 PM IST
सार

Bikaner News: हौसला और जज्बा अगर है तो कोई भी मुसीबत बाधा नहीं बन सकती। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक युवक कूल्हे की हड्डी में चोट लगने के बावजूद राजस्थान लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक आचार्य की परीक्षा देने एम्बुलेंस से परीक्षा केंद्र पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
Rajasthan News: The young man reached the exam in an ambulance, his high courage overcame the situation
एम्बुलेंस से परीक्षा देने पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी नौकरी का इतना जुनून कि युवक कूल्हे की हड्डी के ऑपरेशन के बावजूद राजस्थान लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक आचार्य की परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंच गया। व्यास कॉलोनी निवासी गौरीशंकर का 29 दिसंबर को एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उसकी फीमर की हड्डी टूट गई थी। हड्डी टूटने से वह खड़ा भी नहीं हो पा रहा था इस सबके बावजूद युवक के हौसलों के आगे सब पस्त हो गए।

विज्ञापन


दरअसल गौरीशंकर सहायक आचार्य की परीक्षा के लिए पिछले काफी समय से तैयारी कर रहा था। ऐसे में वह हर हाल में परीक्षा देना चाहता था। उसने यह बात अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने भी उसका साथ दिया। इसके बाद रविवार को वह एंबुलेंस की मदद से परीक्षा केंद्र पर पहुंचा और परीक्षा दी।
विज्ञापन


निजी अस्पताल में भर्ती इस युवक ने जब अपने परिजनों से परीक्षा देने की इच्छा जाहिर की तो परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाकर शहीद मेजर जेम्स थामस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र भेजा, जहां अलग कमरे में उसकी परीक्षा संपन्न कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed