फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan News: The school ground became an arena, the dispute between two teachers reached a scuffle

Rajasthan News: अखाड़ा बन गया स्कूल का मैदान, दो शिक्षिकाओं का आपसी विवाद हाथापाई तक पहुंचा

Sun, 03 Mar 2024 08:08 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 08:08 AM IST
सार

Bikaner: दो शिक्षिकाओं की लड़ाई में स्कूल का मैदान अखाड़े में बदल गया। सरकारी स्कूल में पदस्थ दोनों शिक्षिकाओं में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। कल स्कूल समय के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Rajasthan News: The school ground became an arena, the dispute between two teachers reached a scuffle
माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी स्कूल में पदस्थ पीटीआई और एक अन्य शिक्षिका के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा के राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय, कंवलीसर में तैनात शिक्षका विमला बिश्नोई और शारीरिक शिक्षक कमला के बीच पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। कल दोनों स्कूल के दौरान दोनों किसी बात पर आपस में उलझ पड़ी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बाद में वहां मौजूद स्टाफ ने दोनों को अलग किया।

विज्ञापन


मामले में एक पक्ष की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जानकारी के अनुसार नोखा में राजकीय माध्यमिक उच्च विद्यालय, कंवलीसर की शिक्षका विमला बिश्नोई ने मामला दर्ज करवाया है कि शारीरिक शिक्षक कमला ने रंजिश के चलते उसके साथ विद्यालय में गाली-गलौच व मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है लेकिन हैरानी की बात है कि विद्यालय में हुए इस झगड़े के बाद  अभी तक शिक्षा विभाग ने दोनों कर्मियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed