फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan News: Huge explosion in cylinder in Bikaner Madan Market

Bikaner News:मदान मार्केट में गैस सिलेंडर में विस्फोट, 3 की मौत 12 लोग गंभीर घायल

Wed, 07 May 2025 12:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 07 May 2025 12:53 PM IST
सार

बीकानेर में सिलेंडर ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हो गई है। ये सिलिंडर  एक दुकान में रखे हुए थे। इस हादसे में  दुकान की छत ढह गई।

विज्ञापन
Rajasthan News: Huge explosion in cylinder in Bikaner Madan Market
मलबे से घायलों को बाहर निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर कोतवाली के पास मदान मार्केट में बुधवार सुबह तेज धमाके के बाद सनसनी फैल गई। धमाका इतना तगड़ा था कि इसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई दी। बताया गया कि ये धमाका एलपीजी सिलेंडर में हुआ है। धमाका इतना बड़ा था कि इससे दुकान की छत ढह गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा घायलों को  बाहर निकाला गया। घटना की सूचना के बाद जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर भी मौके पर पहुंच गए है। घटना के कुछ ही देर बाद एसडीआरएफ, दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच थीं।  

विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में अलर्ट, सीमा इलाके सील, स्कूल बंद; घरों में रहने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलरी मेकिंग दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट की बड़ी घटना सामने आई है। हादसा उस समय हुआ जब दुकान में काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि यह इलाका ज्वेलरी मेकिंग का प्रमुख केंद्र है, जहां कई दुकानों में गहनों का निर्माण कार्य होता है। धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक 12 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान सलमान, सचिन और मोहम्मद असलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक की इस बिल्डिंग में दुकान थी और बाकी दो यहां मजदूरी कर रहे थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबे कई लोग दब गए थे। कोतवाली थाने की नाक के नीचे रिहायशी इलाकों में इतनी बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर का मिलना कहीं ना कहीं जिला प्रशासन को सवालों के घेरे में खड़े करता है। 

एनडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। प्रशासन ने आसपास के घरों को भी खाली करवाया है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सिलेंडर ब्लास्ट किन परिस्थितियों में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed