{"_id":"65a74bd0d06b1db8b605aff9","slug":"rajasthan-news-five-arrested-in-theft-and-embezzlement-case-used-to-steal-for-intoxication-and-luxuries-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: चोरी और नकबजनी प्रकरण में पांच गिरफ्तार, नशे और ऐशो-आराम के लिए करते थे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: चोरी और नकबजनी प्रकरण में पांच गिरफ्तार, नशे और ऐशो-आराम के लिए करते थे चोरी
Wed, 17 Jan 2024 09:09 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 17 Jan 2024 09:09 AM IST
सार
Bikaner: दिन में रैकी करके देर रात चोरी की वारदातें करने वाले चोरों का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो नामजद समेत 5 चोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चोर गिरोह का पर्दाफाश कर पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने दर्जनभर नकबजनी वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लेपटॉप, मोबाइल फोन व सोने- चांदी की ज्वेलरी व अन्य कीमती सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
दरअसल पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों के चलते चोरों को पकड़ने व घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाधिकारी सुरेश कुमार कस्वां के नेतृत्व में चोरी व नकबजनी के प्रकरणों में वांछित अपराधियों व संदिग्धों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गई थी। इसी के चलते थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी घटनाओं को ट्रेस आउट करने के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की गई थी, जिसमें हैड कांस्टेबल सवाई सिंह, कांस्टेबल छगनलाल, संजय व रविन्द्र को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
टीम ने थानाधिकारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बंद मकानों में चोरी करने वाले आदतन अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सूर्यप्रताप उर्फ सूरज, पवन तेजी, सुरेन्द्र उर्फ सुनिया, शिवराज सिंह, सुरेश व दो नाबालिगों को नामजद किया गया। पांचों आरोपियों को दो अलग-अलग नकबजनी के प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र के पांच प्रकरणों में वारदात करना स्वीकार किया। साथ ही पुलिस थाना नाल के करमीसर से भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। अन्य वारदातों व साथी आरोपियों के बारे में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में से एक दिन के समय में बाइक लेकर घूमता रहता है और बंद मकानों की रैकी करता है। फिर रात के समय साथियों के साथ बंद मकानों का ताला तोडक़र चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। चोरी किया हुआ माल को आपस में बांटकर नशे व घूमने-फिरने के शौक पूरे करने के लिए उपयोग करते हैं।
पुलिस की इस टीम में थानाधिकारी सुरेश कुमार कस्वां, उपनिरीक्षक रेणुबाला, हैड कांस्टेबल साइबर सेल दीपक यादव, हैड कांस्टेबल रोहिताश्व भारी, हैड कांस्टेबल सवाई सिंह, हैड कांस्टेबल हीरासिंह, कांस्टेबल छगनलाल, संजय, मनोज, रविंद्र,संजू, रामस्वरूप शामिल थे।