फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan News: Big action by IB, will interrogate canteen operator of Mahajan Field Firing Range in Jaipur

Rajasthan News: IB ने की बड़ी कार्रवाई, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के केंटीन संचालक से जयपुर में करेगी पूछताछ

Mon, 26 Feb 2024 11:25 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 11:25 AM IST
सार

Bikaner: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में पूर्वी कमान के केंटीन संचालक को विदेश में कॉल करने के मामले में पूछताछ के लिए IB की टीम जयपुर लेकर गई है। पिछले कुछ समय से टीम केंटीन संचालक पर नजर रखे हुए थी।

विज्ञापन
Rajasthan News: Big action by IB, will interrogate canteen operator of Mahajan Field Firing Range in Jaipur
महाजन फील्ड फायरिंग रेंज - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

रविवार देर रात महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आईबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्वी कमान के केंटीन संचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी कमान के केंटीन संचालक द्वारा विदेश में कॉल करने के मामले में पूछताछ के लिए आईबी अपने साथ जयपुर लेकर गई है। पिछले कुछ समय से टीम ने केंटीन संचालक पर नजर रखे हुए थी। सूचना के पुख्ता होने के बाद आईबी की टीम रविवार देर रात महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचकर केंटीन संचालक विक्रम को पूछताछ के लिए अपने साथ जयपुर लेकर गई है।

विज्ञापन


हर साल होते हैं विदेशी सेनाओं के साथ अभ्यास

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज एशिया की सबसे बड़ी फायरिंग रेंज है। यहां हर साल दो-तीन देशों की सेनाओं के साथ भारतीय सेना संयुक्त युद्धाभ्यास करती है। रविवार को भी इस रेंज में जापान की सेना के साथ युद्धाभ्यास शुरू हुआ है। दूसरी तरफ इसके ईस्ट कैंप में केंटीन संचालक आईबी की पकड़ में आया है। सामरिक महत्व का स्थान होने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण स्थान है, जिस पर दुनियाभर के देशों की नजर रहती है। यहां चलने वाली सैन्य गतिविधियों और हथियारों की जानकारी हासिल करने के लिए पहले भी कई बार जासूसी के प्रयास में कई लोग सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त में आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed