{"_id":"675ab41f73c66a389a07b3dd","slug":"rajasthan-gangster-rohit-godara-took-responsibility-for-chandigarh-gurgaon-bomb-blasts-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चंडीगढ़-गुड़गांव बम धमाकों की गैंगस्टर गोदारा ने ली जिम्मेदारी, टैक्स न देने वालों को कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चंडीगढ़-गुड़गांव बम धमाकों की गैंगस्टर गोदारा ने ली जिम्मेदारी, टैक्स न देने वालों को कही ये बात
Thu, 12 Dec 2024 03:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 12 Dec 2024 03:30 PM IST
सार
गैंगस्टर रोहित गोदारा ने चंडीगढ़ और गुड़गांव धमाकों की जिम्मेदारी ली है। बीकानेर पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसे कहां से अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर रोहित गोदारा की सोशल मीडिया पोस्ट पर धमकी।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मचा दी है। गोदारा ने अपनी सोशल मीडिया फोटो को भी अपडेट किया है। सोशल मीडिया पर डाली गई अपनी पोस्ट में गोदारा ने हाल ही में चंडीगढ़ और गुड़गांव के सेक्टर 29 में हुए धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जुआ, सट्टेबाजी, हवाला कारोबारी और डांस क्लब, जो प्रतिदिन करोड़ों रुपये कमा रहे हैं, उन्हें "टैक्स" देना होगा।
विज्ञापन
उसने चेतावनी दी कि ये धमाके सिर्फ एक छोटा सा डेमो थे और अगर उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया तो इससे बड़े धमाके हो सकते हैं। गैंगस्टर ने आरोप लगाया कि ये व्यवसाय गरीबों का खून चूसते हैं और टैक्स चोरी कर अवैध तरीके से पैसे कमा रहे हैं। उसने कहा कि जो लोग उसकी शर्तों को नहीं मानेंगे, उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि रोहित गोदारा बीकानेर के लूणकरणसर तहसील के कपूरीसर का रहने वाला है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल बीकानेर पुलिस भी सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट का तकनीकी विश्लेषण कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस पोस्ट को कहां से अपलोड किया गया है या ये किसी की शरारत तो नहीं है।
विज्ञापन