{"_id":"65292821a797d7b069011986","slug":"rajasthan-election-mp-rajendra-gehlot-says-that-every-person-in-world-has-four-lookalikes-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: 'नहीं सहेगा राजस्थान' विवाद पर सांसद का बेतुका बयान,बोले- दुनिया में हर आदमी के चार हमशक्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: 'नहीं सहेगा राजस्थान' विवाद पर सांसद का बेतुका बयान,बोले- दुनिया में हर आदमी के चार हमशक्ल
Fri, 13 Oct 2023 04:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 13 Oct 2023 04:51 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: भाजपा के 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान के पोस्टर में जिस किसान की तस्वीर का इस्तेमाल हुआ है, उसने पार्टी के खिलाफ मानहानि की शिकायत की है। इस पर भाजपा सांसद ने कहा कि फोटो में वह किसान है ही नहीं। यह तो उसका हमशक्ल है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर से भाजपा के राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत का कहना है कि दुनिया में हर आदमी के चार हमशक्ल होते हैं। भाजपा के पोस्टर में जिस किसान की तस्वीर है, वह शिकायत करने वाला किसान नहीं है। यह तो उसका हमशक्ल है।
विज्ञापन
दरअसल, जैसलमेर के रामदेवरा थाना इलाके के किसान माधुराम ने भाजपा के खिलाफ मानहानि की शिकायत की है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि भाजपा ने उसकी इजाजत के बिना पार्टी के पोस्टर में उसकी तस्वीर लगाई है। इस पोस्टर के किसानों की जमीन नीलाम होने की बात कही गई है। माधुराम का कहना है कि न तो मेरी कोई जमीन नीलाम हुई है और न ही मुझ पर कोई कर्ज है। भाजपा किसानों को बदनाम कर रही है। अपने फायदे के लिए उसकी तस्वीर को गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
विवाद बढ़ा तो बीकानेर में सांसद राजेंद्र गहलोत से भी मीडिया ने पूछ लिया। इस पर गहलोत बोले कि उनकी शक्ल भी पाली के पूर्व सांसद से मिलती है। इस वजह से कई दफा लोग गलती से उन्हें पाली का सांसद समझ लेते थे। गहलोत ने सफाई में कहा कि हर आदमी के चार हमशक्ल होते हैं और यह सबको पता है। कांग्रेस नेता सीपी जोशी की तस्वीर भाजपा के पोस्टर पर लगाने के मामले में भी उन्होंने सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रिंटिंग प्रेस वाले की गलती से हुआ है।
विज्ञापन