{"_id":"65a8c5e84597759cf303ea88","slug":"rajasthan-crime-corrupted-mentality-is-increasing-third-consecutive-incident-of-rape-of-girls-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime: बढ़ती जा रही है हैवानों की दूषित मानसिकता, बच्चियों के साथ दुष्कर्म की लगातार तीसरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Crime: बढ़ती जा रही है हैवानों की दूषित मानसिकता, बच्चियों के साथ दुष्कर्म की लगातार तीसरी घटना
Thu, 18 Jan 2024 12:02 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:02 PM IST
सार
Bikaner: जिले में पिछले एक सप्ताह में बालिका के साथ ज्यादती की यह तीसरी घटना सामने आई है। मंगलवार को हुई इस घटना में आरोपी ने स्कूल जा रही एक बच्ची को लिफ्ट देने के बहाने झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। परिजनों ने बुधवार रात इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा तहसील के पांचू थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को सात साल की बच्ची अपने स्कूल जा रही थी तभी बाइक पर सवार विजय सिंह ने बच्ची को स्कूल छोड़ने के बहाने बाइक पर बिठाया और कुछ दूरी पर सूनसान इलाके में ले गया। बच्ची के चिल्लाने पर इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे छोड़कर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
बाद में डर के कारण बच्ची स्कूल चली गई। शाम को घर लौटने पर तो चेहरे के निशान देखकर परिजनों को बालिका के साथ किसी अनहोनी घटना का अंदेशा हुआ तो बच्ची ने परिजनों को अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया। इस पर परिजनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
बच्ची के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी ग्रामीण डा. प्यारेलाल शिवरान मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ज्यादती का शिकार हुई बच्ची का देर रात को नोखा अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
बीते एक सप्ताह में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की यह तीसरी घटना है। मामले की जांच एसआईयूसीएडब्ल्यू सीओ विक्की नागपाल को सौंपी गई है।