फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan Child dies due to scorching due to hot water in Bikaner

Rajasthan: बीकानेर में गर्म पानी से झुलसने से बालक की मौत, जानें क्यों अस्पताल से शव लेकर भागे परिजन

Mon, 18 Dec 2023 06:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Dec 2023 06:06 PM IST
सार

राजस्थान के बीकानेर जिले में गर्म पानी में गिरकर झुलसने से एक बालक की मौत हो गई। परिजन बालक को ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Rajasthan Child dies due to scorching due to hot water in Bikaner
मृतक के परिजन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीकानेर के कोतवाली थाना इलाके में रविवार शाम को ढाई साल का बालक गर्म पानी से भरे टब में गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। बालक को परिजन पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बालक को मोर्चरी में शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू की, तभी उसका एक परिजन शव को लेकर भाग गया।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार, गुलजार बस्ती निवासी चांद मोहम्मद का बेटा जुनैद घर के आंगन में खेल रहा था। घर में बने स्नान घर के पास हाथ-पैर धोने के लिए टब में गर्म पानी भरा हुआ था। जुनैद खेलते-खेलते पानी के टब में गिर गया। बालक के चिल्लाने की आवाज से परिजन दौड़ कर आए और टब से निकाल कर पीबीएम ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार, जुनैद को गंभीर झुलसी अवस्था में परिजन लेकर आए थे। बालक को चिकित्सकों ने बचाने के पूरे प्रयास किए, लेकिन वह बच नहीं पाया। करीब 15-20 मिनट चिकित्सकों ने उसे नेबुलाइज किया। बाद में बालक को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बालक को मोर्चरी में शिफ्ट कराने को कहा तो परिजन नहीं माने। तभी एक परिजन शव को जबरन लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी
ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सकों ने बच्चे के शव को लेकर भागने की सूचना पीबीएम पुलिस चौकी में दी। पुलिस चौकी से कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर एएसआई गिरधारी गुलजार बस्ती पहुंचे और वहां पर परिजनों से समझाइश की। वहीं, चिकित्सकों ने बच्चे के भर्ती टिकट पर शव को लेकर भागने की सूचना अंकित कर मोर्चरी व पीबीएम पुलिस चौकी को लिखित सूचना भेजी। एएसआई कोतवाली थाना गिरधारी लाल ने बताया, बच्चे के परिजनों से समझाइश की गई। परिजन पोस्टमॉर्टम कराना नहीं चाहतेँ थे, इसलिए वह शव ले गए। देर रात शव को वापस पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed