फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan Bikaner Mand folk singer duo Ali-Gani Mohammad awarded with Padma Shri

Rajasthan: बीकानेर के मांड लोक गायक अली-गनी मोहम्मद की जोड़ी पद्मश्री से सम्मानित, इस साल हुई थी घोषणा

Fri, 10 May 2024 02:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 10 May 2024 02:40 PM IST
सार

बीकानेर निवासी अली और गनी मोहम्मद बंधु को गुरुवार को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। मांड गायकी से राजस्थान का दुनिया भर में नाम रोशन करने के लिए राष्ट्रपति ने गनी बंधु को पद्मश्री से सम्मानित किया।

विज्ञापन
Rajasthan Bikaner Mand folk singer duo Ali-Gani Mohammad awarded with Padma Shri
अली-गनी मोहम्मद की जोड़ी पद्मश्री से सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को आयोजित भव्य पद्मश्री सम्मान समारोह में बीकानेर निवासी मांड लोक गायक बंधुओं की जोड़ी अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। मोहम्मद बंधुओं की ओर से मांड गायकी का प्रदर्शन दुनिया भर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ फिल्म उद्योग में भी काफी सजीवता के साथ किया गया है। मांड गायकी में मोहम्मद बंधुओं को पद्मश्री सम्मान, इस लोक कला को दुनिया भर में विशेष स्थान दिलाने के साथ-साथ राजस्थान के लिए भी गौरव की बात है।

विज्ञापन


बीकानेर के छोटे से गांव तेजरासर में जन्मे मोहम्मद बंधुओं ने मांड गायकी की संगीत कला को राजस्थान से निकालकर फिल्मी संगीत और विदेशी मंचों तक पहुंचाने का बेहतरीन काम किया है।विरासत में मिली संगीत की बुनियादी तालीम हासिल करने वाले मोहम्मद बंधु शास्त्रीय संगीत में भी अपना महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। फिल्म संगीतकार और राजस्थानी मांड गायकी के सरताज मोहम्मद बंधु आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।
विज्ञापन


बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की थी। इनमें पांच लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, और 110 को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया। इस वर्ष के लिए पद्म पुरस्कार के लिए चुनी गईं हस्तियों में राजस्थान से बहरूपिया कलाकार जानकीलाल, माया टंडन, ध्रुपद गायक लक्ष्मण भट्ट तैलंग सहित पांच लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed