सत्ता का संग्राम: बीकानेर में चुनावी चर्चा में मतदाता बोले- रेलवे फाटक बड़ी समस्या, इसका समाधान निकाले सरकार
Rajasthan Election 2023: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज यानी 22 नवंबर को राजस्थान के बीकानेर जिले में पहुंचा है। यहां लोगों ने विकास और अपनी समस्याओं पर खुलकर राय व्यक्त की। आइए जानते हैं लोग क्या बोले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला का चुनावी रथ बुधवार को बीकानेर पहुंचा। यहां पर लोगों ने अमर उजाला के साथ सरकार और विकास सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही लोगों ने सरकार से क्या अपेक्षाएं की और क्या हुआ, इस पर भी राय व्यक्त की।
इसी कड़ी में एक सज्जन ने कहा कि बीकनेर में विकास की गंगा अगर किसी ने बहाई है तो वो बीडी कल्ला ने बहाई है। हालांकि हमारी कुछ समस्याएं अभी बाकी है जैसे रेलवे फाटक है उसका समाधान निकलना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि हमारा इलाका सीमांत है, यहां पानी की समस्या रहती थी। लेकिन मंत्री बीडी कल्ला ने इस समस्या का समाधान भी निकाल दिया है। यहां कोई हिन्दू-मुस्लिम नहीं है, बीकानेर को छोटी काशी कहते है।
विकास की गंगा बीकानेर में बही
वहीं एक और सज्जन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर विकास की गंगा बीकानेर में बही है, तो वो बीडी कल्ला की देन है। उन्होंने कहा कि जो बीकानेर 40 साल पहले था, अब उसमें काफी परिवर्तन आया है। लेकिन अभी भी कुछ मूलभूत सुविधा है, उसपर काम होना चाहिए।