{"_id":"65c76ca5c93026e9010ec8e3","slug":"police-raided-mini-factory-of-hathkadh-liquor-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: हथकढ़ शराब की मिनी फैक्टरी में पुलिस ने दी दबिश, 250 लीटर लाहन नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: हथकढ़ शराब की मिनी फैक्टरी में पुलिस ने दी दबिश, 250 लीटर लाहन नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
Sat, 10 Feb 2024 06:01 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 10 Feb 2024 06:01 PM IST
सार
Bikaner News: बीकानेर जिले के खाजूवाला पुलिस ने अवैध हथकढ़ शराब बनाने की एक मिनी फैक्टरी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 लीटर हथकड़ शराब के साथ करीब 250 लीटर कच्ची शराब के लाहन को नष्ट करवाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थानाधिकारी राम प्रताप वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि खाजूवाला थाना क्षेत्र के 5KLD में भारी मात्रा में अवैध हथकढ़ शराब तैयार की जा रही है। सूचना पर एएसआई जेठाराम, कांस्टेबल संदीप व महावीर मौके पर पहुंचे ओर मौके पर जाकर देखा तो आरोपी द्वारा अपने खेत में भारी मात्रा में हथकढ़ शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से 105 लीटर हथकड़ शराब व 250 लीटर कच्ची शराब लाहन के साथ शराब तैयार करने का पूरा सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए 5KLD के रहने वाले 47 वर्षीय अमर सिंह रायसिख को गिरफ्तार किया हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ।
विज्ञापन