{"_id":"65980c866ba712016f055967","slug":"orders-issued-to-extend-school-holidays-up-to-8th-in-bikaner-till-january-9-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: कड़ाके की ठंड और शीत लहर का प्रकोप, 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी 9 जनवरी तक बढ़ाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: कड़ाके की ठंड और शीत लहर का प्रकोप, 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी 9 जनवरी तक बढ़ाने के आदेश
Fri, 05 Jan 2024 07:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 05 Jan 2024 07:35 PM IST
सार
कड़ाके की ठंड को देखते हुए 8वीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टियां 9 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। पहले स्कूलों की छुट्टियां पांच जनवरी तक की गईं थीं।
विज्ञापन
ठंड में हाथ तापते स्थानीय लोग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीत लहर को देखते हुए जिले सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में नौ जनवरी तक छुट्टी करने का आदेश कलेक्टर शुक्रवार को जारी कर दिया है। अब नौ जनवरी तक आठवीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक की स्कूलों में पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार पढ़ाई होगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने एक प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर को भेजा था, जिस पर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि सर्दी का असर देखते हुए सरकारी और गैर सरकारी स्कूल्स में क्लास नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को राहत देने का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा गया। नौंवी से बारहवीं के स्टूडेंट्स को नियमित रूप से स्कूल जाना होगा। इन स्टूडेंट्स में दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों के बोर्ड के एग्जाम होने हैं। ऐसे में इनकी छुट्टियां नहीं की जा रही है।
विज्ञापन