{"_id":"66a7c4a8f450f26cd9048b5a","slug":"one-person-including-two-innocent-children-died-due-to-wall-collapse-in-bikaner-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बीकानेर में दीवार ढहने से दो मासूमों की मौत, बचाने गए पिता ने भी तोड़ा दम, परिजनों का रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बीकानेर में दीवार ढहने से दो मासूमों की मौत, बचाने गए पिता ने भी तोड़ा दम, परिजनों का रोकर बुरा हाल
Tue, 30 Jul 2024 09:46 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 30 Jul 2024 09:46 AM IST
सार
Rajasthan News: जिले के छतरगढ़ थाना इलाके में दर्दनाक हादसा सामने आया है। छतरगढ़ थाना इलाके के लूण खां गांव निवासी शरीफ खां पुत्र सादक खां के घर की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दो मासूम सहित तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
दीवार ढहने से हादसा
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार शरीफ खां का पुत्र निजाम 10 वर्षीय और उसकी भतीजी शब्बू (शबनम) सात वर्ष दीवार के पास खेल रहे थे। चूंकि मकान की दीवार कच्ची थी। जैसे ही दीवार अचानक से गिरी तो दीवार के पास में खेल रहे बच्चे उसमें दब गई। पास में बैठा शरीफ दोनों बच्चों को बचाने के लिए दौड़ा वह भी दब गया।
विज्ञापन
घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते और तब तक तक बहुत देर हो गई थी। इस हादसे में 10 वर्षीय निजाम, शरीफ के भाई अली खां की बेटी शब्बू की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने शरीफ को मलबे से बाहर निकाला और उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया, वहीं शरीफ के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन