{"_id":"65e9796ca47d717eb70463fe","slug":"major-action-by-dst-district-police-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: डीएसटी जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लाख एमडी के साथ सप्लायर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: डीएसटी जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लाख एमडी के साथ सप्लायर को दबोचा
Thu, 07 Mar 2024 01:53 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:53 PM IST
सार
Bikaner: जिला पुलिस डीएसटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मूर्ति सर्किल के पास बाइक सवार एक युवक को 30 लाख रुपये की एमडी के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस की गिरफ्त में आए युवक से 100 ग्राम एमडी बरामद हुई है। शहर में लंबे समय से खतरनाक नशा एमडी की खरीद-फरोख्त होने की जानकारी डीएसटी को मिल रही थी। डीएसटी प्रभारी कुलदीप चारण और कांस्टेबल अब्दुल सत्तार ने एमडी सप्लायर और खरीद-फरोख्त करने वालों के बारे में सूचना जुटाई।
विज्ञापन
इस पर डीएसटी के एएसआई रामकरण सिंह, हवलदार कानदान, लखविंदर के साथ व्यास कालोनी थाना पुलिस ने आरोपी को दबोचा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चूरू में राजगढ़ निवासी शकील के व्यास कॉलोनी में एमडी लेकर पहुंचने वाला है। डीएसटी के सहयोग से व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मूर्ति सर्किल के पास बाइक पर सवार शकील को दबोच लिया।
विज्ञापन
अनेक जगहों पर करते हैं सप्लाई
तलाशी लेने पर उसके पास से 100 ग्राम एमडी बरामद हो गई, जिसकी बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपए है। अभियुक्तों से पूछताछ सामने आया है कि जामसर निवासी उसका मौसेरा भाई मकसूद शाह, भुट्टों का बास निवासी लक्की भुट्टा और शकील मिलकर बीकानेर में एमडी सप्लाई का काम करते हैं। ये लोग मध्यप्रदेश से एमडी लेकर आते हैं और बीकानेर में दो से तीन हजार रुपए की एक ग्राम की पुड़िया बनाकर व्यास कॉलोनी, भुट्टों का बास, मुक्ताप्रसाद नगर सहित शहर के अनेक जगहों पर सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
सरगनाओं को नामजद कर उनकी गिरफ्तारी
व्यास कॉलोनी एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस का केस दर्ज किया है, जिसकी जांच सदर एसएचओ बृजभूषण अग्रवाल करेंगे। मकसूद और लक्की फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। व्यास कालोनी थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार ने बताया कि एमडी सप्लाई के सरगनाओं को नामजद कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।