{"_id":"659d4d659f5111b44a04a117","slug":"local-residents-misbehaved-with-the-electricity-department-team-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: बिजली विभाग की टीम से मोहल्ले वासियों ने की बदसलूकी, मीटर बदलने को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: बिजली विभाग की टीम से मोहल्ले वासियों ने की बदसलूकी, मीटर बदलने को लेकर हुआ विवाद
Tue, 09 Jan 2024 07:13 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 09 Jan 2024 07:13 PM IST
सार
Bikaner News: बीकानेर में मीटर बदलने गई बिजली विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की, बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। मोहल्ले वासियों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी आए दिन हमें परेशान करते हैं। वहीं, हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों से समझाइश कर मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन
बिजली विभाग की टीम से मोहल्ले वासियों ने बदसलूकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली थाना इलाके में मीटर बदलने गई बिजली विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की, बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। दरअसल, कोतवाली थाना इलाके में मंगलवार सुबह बिजली विभाग की टीम थाना इलाके के सिक्कों के मोहल्ले पहुंची थी। बिजली विभाग की टीम को देखते ही हड़कंप मच गया। मोहल्ले वालों ने बिजली विभाग के मीटर बदलने का विरोध शुरू कर दिया। हंगामा होता देखा बिजली विभाग के अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले वासियों से समझाइश कर मामले को शांत करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार बिजली विभाग की टीम सिक्कों के मोहल्ले में मीटर, तार बदलने गई थी। इस दौरान मोहल्ले वासियों एक बंद मकान का मीटर बदलने का विरोध जताया। मोहल्ले वासियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा कुछ महीने पहले ही मीटर बदले थे। बिजली विभाग के कर्मचारी आए दिन मोहल्ले वासियों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले को कराया शांत
वहीं बिजली विभाग एईएन अभिषेक यादव ने बताया कि सामान्य प्रक्रिया के तहत बिजली के मीटर बदले जा रहे हैं, जिसका मोहल्ले वासियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों से समझाइश कर मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन