फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Lalgarh-Jaisalmer train derails near Bikaner

Bikaner: पटरी से उतरी लालगढ़-जैसलमेर ट्रेन; लालगढ़ स्टेशन के पास हादसा, रेल यातायात प्रभावित, ये ट्रेनें रद्द

Fri, 01 Dec 2023 10:35 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 01 Dec 2023 10:35 AM IST
सार

उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के यार्ड में ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए। कई ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित।

विज्ञापन
Lalgarh-Jaisalmer train derails near Bikaner
पटरी से उतरी ट्रेन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

देर रात लालगढ़ रेलवे स्टेशन के आसपास के लोग तेज आवाज के बाद सहम गए। दरअसल वॉशिंग लाइन की ओर जा रही एक ट्रेन के दो कोच बेपटरी हो गए। उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के यार्ड में ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए। 

विज्ञापन


डिब्बों को पटरी पर चढ़ाने का कार्य चल रहा है। इस कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार लालगढ़-जैसलमेर ट्रेन के दो कोच लालगढ़ यार्ड में कल रात का पटरी से उतर गए थे। हलांकि कोई हताहत नहीं है, कोच खाली थे। इस कारण कुछ ट्रेन प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन


ये ट्रेन रहेंगी रद्द
ट्रेन संख्या 04702, लालगढ़-अबोहर एक दिसंबर को रद्द रहेगी।

ये आंशिक रद्द
ट्रेन संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर एक दिसंबर को अबोहर के स्थान पर लालगढ़ से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा अबोहर से लालगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इनका मार्ग परिवर्तित रहेगा
ट्रेन संख्या 14704 , लालगढ़-जैसलमेर 01 दिसंबर को अपने निर्धारित समय 07:40 के स्थान पर 10:30 बजे रवाना होगी।

मार्ग परिवर्तित
ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर–जयपुर 01 दिसंबर को जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया नाल, लालगढ़ बाईपास, कानासर और लालगढ़ होकर संचालित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed