फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Girls who went to play in school sports competitions were mistreated

Bikaner: स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में खेलने गई बालिकाओं के साथ दुर्व्यवहार, अधिकारी को शिकायत दर्ज करवाई

Tue, 24 Sep 2024 07:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Sep 2024 07:18 PM IST
सार

Bikaner: झुंझनू खेलने गई सरकारी स्कूल की ताइक्वांडो टीम के साथ हुए अभद्रता पूर्वक का मामला सामने आया है। जिसके बाद जिला परिषद सीईओ सोहन लाल ने डीईओ को इस मामले को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। 
 

विज्ञापन
Girls who went to play in school sports competitions were mistreated
पीड़ित खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूली टूर्नामेंट में बीकानेर की तरफ से झुंझनू खेलने गई सरकारी स्कूल की ताइक्वांडो टीम के साथ हुए अभद्रता पूर्वक का मामला सामने आया है। प्रतियोगिता में भाग लेकर वापस लौटी बालिकाओं ने जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल को स्कूल प्रबंधन के अभद्रता पूर्वक व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जिसके बाद जिला परिषद सीईओ सोहन लाल ने डीईओ को इस मामले को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। सीईओ ने बताया कि छात्राओं की स्कूल प्रशासन के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई है। सीईओ ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाने का आश्वासन दिया हैं। दरअसल झूंझनू में चल रहे स्टेट लेवल स्कूल टूर्नामेंट को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही है। टूर्नामेंट में भाग लेकर लोटी प्रतिभागी ने आरोप लगाया है कि हम स्कूल की तरफ से झुंझुनू में आयोजित हुए स्कूली प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे, जहां हमारे साथ गए शिक्षिका का  रवैया हमारे साथ दुर्भाग्यपूर्ण था।
विज्ञापन


हमें कई दिन भूखा रखा गया और हमें प्रतियोगिता के लिए अभ्यास भी नहीं करने दिया गया, जिसके चलते हमारा प्रदर्शन भी कमतर रहा। शिकायत मिलने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की जांच सौंपी है। फिलहाल जिला परिषद के सीईओ ने अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी को निर्देश देकर इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। हैरत की बात यह है कि यह सारा घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में महिलाओं के कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न पर एक कार्यशाला का आयोजन हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed