फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Former minister's big statement regarding mosque survey

Bikaner: मस्जिद सर्वे को लेकर पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, बोले- गहरी खुदाई करने पर कहीं बौद्ध मठ न निकल जाए

Tue, 24 Dec 2024 10:53 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Dec 2024 10:53 AM IST
सार

Bikaner: देश में 1947 में कानून बना हुआ है, जो मंदिर है वहां मंदिर रहेगा, जहां मस्जिद है, वहां मस्जिद रहेगी। भाजपा देश में मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढ रही है। कहीं ज्यादा गहराई तक खुदाई की तोबौद्ध मठ न निकल जाये। उक्त बातें  पूर्व मंंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कही। 
 

विज्ञापन
Former minister's big statement regarding mosque survey
पूर्व मंंत्री गोविंदराम मेघवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर सियासत गर्म है। जिसको लेकर पूर्व मंंत्री गोविंदराम मेघवाल के नेतृत्व में कर्मचारी मैदान में धरना देकर कलक्ट्रेट से आंबेडकर मूर्ति स्थल तक पैदल मार्च निकाला गया।

विज्ञापन

विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंदराम ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा देश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रही है। देश में 1947 में कानून बना हुआ है, जो मंदिर है वहां मंदिर रहेगा, जहां मस्जिद है, वहां मस्जिद रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढ रही है। कहीं ज्यादा गहराई तक खुदाई की तोबौद्ध मठ न निकल जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि संसद में गृहमंत्री की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहब पर आपत्तिनजक टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है, जिससे देश व प्रदेश में दलित, पिछड़ों व वंचित समाज की भावनाओं को आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री की बाबा साहब पर की गई टिप्पणी से दलितों व पिछड़ों के प्रति भाजपा की संविधान विरोधी मानसिकता प्रकट होती है।


उन्होंने कहा कि गरीबों, पिछड़ों के भगवान डा. भीमराव आंबेडकर के प्रति ऐसी भाषा का प्रयोग और टिप्पणी समाज के लोग सहन नहीं करेंगे। वहीं उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि अमित शाह की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से पूरे देश में आक्रोश है।

संसद में हुए हंगामे के पीछे सरकार का उद्देश्य ध्यान भटकाना है, लेकिन जनता सब देख रही है और इसका परिणाम जल्द सामने आएगा। देश के हर दलित,महिला और बच्चे का अपमान शाह ने किया है। वक्ताओं ने कहा कि ये नफरत फैलाने वाले लोग है, बाबा साहब को लेकर इन्होंने गलत बात बोली है, उसको हम कभी सहन नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed