फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Five accused planning robbery arrested in bikaner

Bikaner: डकैती की योजना बना रहे पांच गिरफ्तार, आरोपियों में लारेंस का शूटर कार्तिक भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Wed, 04 Sep 2024 12:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 04 Sep 2024 12:08 PM IST
सार

Bikaner: देर रात को बीकानेर पुलिस कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच हार्डकोर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने श्रीगंगानगर पुलिस की सूचना पर यह कार्रवाई की।

विज्ञापन
Five accused planning robbery arrested in bikaner
पकड़े गए सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस टीम ने डकैती योजना बना रहे पांच हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार किया हे। जिनके पास से पुलिस टीम ने मिर्ची पाउडर, चाकू, लाठी, देशी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस भी जब्त किए है। सदर पुलिस ने बीएसएनएल ऑफिस के पास हरियाणा नम्बर की गाड़ी को रूकवाया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कई तरह का सामान मिला। जिसे जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ये सभी डकैती की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार किए गए कार्तिक जाखड़ के खिलाफ नीम का थाना, रायसिंहनगर, सदर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जंक्शन, गजसिंहनगर में मामले दर्ज है। वहीं निशांत कुमार के खिलाफ केसरीसिंहपुर श्रीगंगानगर में मामला दर्ज है। अमन सांई के खिलाफ पुरानी आबादी श्रीगंगानगर और मनीष कुमार के खिलाफ रावला श्रीगंगानगर मेंं मामला दर्ज है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार्तिक जाखड़ लॉरेंस गैंग का मुख्य शूटर है, जिससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई जीतराम, हैड कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल रविकुमार, कांस्टेबल अभिषेक, कांस्टेबल सुरेश, कांस्टेबल जगदीश, कमलेश कांस्टेबल कमलेश, श्रीगंगानगर जिले के जवाहर नगर थाना में कांस्टेबल नरेश मीणा व डीएसटी की टीम शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed