फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Firing on a car rider in Bikaner due to old rivalry

Bikaner Crime: पुरानी रंजिश को लेकर कार सवार पर फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; हालत नाज़ुक

Wed, 11 Dec 2024 11:12 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 11 Dec 2024 11:12 AM IST
सार

Bikaner Crime: बीकानेर में एक कार सवार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में कार सवार गंभीर घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल कोटगेट थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Firing on a car rider in Bikaner due to old rivalry
पुरानी रंजिश को लेकर कार सवार पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के कोटगेट थाना इलाके में फायरिंग का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने कार के आगे मोटरसाइकिल लगाकर कार सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी मिली है कि कोटगेट थाना इलाके के मीना नर्सिंग होम की गली में कार सवार युवकों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


सरेराह हुई फायरिंग में धोबी तलाई गली नं 7 निवासी सोहेल पुत्र बरकत अली को गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल शोएब को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेंज आईजी ओम प्रकाश पासवान जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन


घायल के साथी से घटना के बारे में पूछताछ की है। कोटगेट थानाधिकारी मनोज शर्मा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आसपास के सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। इस मामले को लेकर अनस पठान ने कोटगेट थाने में मामला दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में उसने किशोर सिंह, नितिन गौड़, बाबूसिंह, मुशर्रफ चेतन सिंह पर फायरिंग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक हुई फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी से फैल गई है। ऐसी जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि बाइक सवार हमलावरों का निशाना अनस पठान था। पता चला है कि हमलावरों की अनस पठान से पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। कोटगेट थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed