फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Fearless miscreants riding Bolero created terror in four police station areas

Bikaner: बोलेरो सवार बेखौफ बदमाशों ने चार थाना क्षेत्रों में मचाया आतंक, होटल व टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़

Thu, 23 May 2024 04:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 23 May 2024 04:09 PM IST
सार

Bikaner: जिले में एक बार फिर से बेखौफ बदमाशों का तांडव देखने को मिला है। काली बोलेरो में सवार चार बदमाशों ने चार थाना क्षेत्रों में जमकर दहशत फैलाई। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन
Fearless miscreants riding Bolero created terror in four police station areas
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जहां बोलेरो सवार बदमाशों ने पहले बीछवाल शोभासर टोल नाके पर काम करने वाले कर्मचारियों से मारपीट की। उसके बाद वे वहां से खारा इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे, जहां एक ट्रांसपोर्टर से मारपीट कर वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन


इसके बाद वे जयपुर बाईपास पहुंच गए, जहां एक होटल पर काम करने वाले चंद्र प्रकाश बिश्नोई पर हमला बोल दिया। बदमाश इतने में ही नहीं रुके, उन्होंने आगे सेरूणा थाना इलाके के एनएच-11 स्थित एक होटल में भी जमकर तोड़फोड़ कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस फायरिंग से इलाका दहल गया।
विज्ञापन


बोलेरो सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। होटल मालिक  गुंंसाईसर छोटा निवासी रामनिवास पुत्र सुरजाराम ने बताया कि उसकी गांव के ही कुछ लोगों से अनबन चल रही है, जिसके चलते आरोपी युवक बुधवार सुबह-सुबह आए और होटल कांच तोड़ने लगे। कांच टूटने की आवाज से बाहर आकर देखा तो रामस्वरूप निंबडिया, विजयपाल जाट सीताराम और कालू भार्गव उसकी होटल में तोड़फोड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें ऐसा करने से मना करने पर रामस्वरूप ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर वहां से भाग गए। फायरिंग, तोड़फोड़ की पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर एसपी तेजस्विनी गौतम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी प्यारेलाल शिवरान के नेतृत्व में 10 टीमें बनाई और बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस ने बुधवार शाम को चारों बदमाशों को जामसर थाना इलाके से पकड़ लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, देशी कट्टा, कारतूस बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed