फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Changes in the route and time of many trains of Bikaner division, know the new system

Bikaner News: बीकानेर मंडल की कई ट्रेनों के रूट और समय में हुआ बदलाव, जानें नई व्यवस्था

Tue, 18 Mar 2025 10:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 10:51 AM IST
सार

Bikaner: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों की नई समय-सारणी और मार्ग की जानकारी प्राप्त कर लें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी हासिल करने की अपील की गई है।
 

विज्ञापन
Changes in the route and time of many trains of Bikaner division, know the new system
बीकानेर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रेलवे द्वारा निर्माण और मरम्मत कार्यों के चलते बीकानेर मंडल की कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इस परिवर्तन के कारण रोहतक, भिवानी सहित कई स्टेशनों से गुजरने वाली गाड़ियों का समय और मार्ग प्रभावित होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन


बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस पर असर
बीकानेर-हरिद्वार (14717) और हरिद्वार-बीकानेर (14718) एक्सप्रेस ट्रेनों की 21 अप्रैल से 10 मई के बीच कुल 9 ट्रिप प्रभावित होंगी। इस दौरान ये ट्रेनें अपने नियमित मार्ग की बजाय हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक होकर चलेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए भिवानी सिटी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन


श्रीगंगानगर-दिल्ली और मेरठ कैंट एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव
श्रीगंगानगर-दिल्ली (14029) और मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर (14030) ट्रेनों की 22 अप्रैल से 7 मई तक कुल 16 ट्रिप प्रभावित होंगी। इन ट्रेनों को हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक-रेवाड़ी होकर चलाया जाएगा। रास्ते में भिवानी सिटी, रोहतक और झज्जर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें; ब्रिज मरम्मत कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, कई के बदले गए मार्ग; देखें लिस्ट


अहमदाबाद-श्रीमातावैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस पर असर
अहमदाबाद से श्रीमातावैष्णो देवी कटरा जाने वाली ट्रेन (19415) की 27 अप्रैल और 4 मई को दो ट्रिप प्रभावित होंगी। यह ट्रेन अब रेवाड़ी-रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार के नए मार्ग से चलेगी। इसके तहत झज्जर, रोहतक और भिवानी सिटी स्टेशनों पर ठहराव मिलेगा।

गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव
गोरखपुर-बठिण्डा (12555) और बठिण्डा-गोरखपुर (12556) ट्रेनों की 21 अप्रैल से 11 मई तक कुल 20 ट्रिप प्रभावित रहेंगी। इन ट्रेनों का संचालन अब रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार मार्ग से किया जाएगा, जिसमें भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed