{"_id":"664d7bdcb28f45a6dd08ac82","slug":"bsf-jawan-baked-papad-on-hot-sand-in-bikaner-photo-viral-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ ये गर्मी: बीकानेर में 47 डिग्री पार पहुंचा पारा, तपती रेत पर बीएसएफ जवान ने सेंका पापड़; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ ये गर्मी: बीकानेर में 47 डिग्री पार पहुंचा पारा, तपती रेत पर बीएसएफ जवान ने सेंका पापड़; वीडियो वायरल
Wed, 22 May 2024 03:45 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 22 May 2024 03:45 PM IST
सार
Bikaner: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जवानों ने गर्मी की प्रचंडता दिखाने के लिए अनूठा प्रयोग किया। यहां बीएसएफ के जवानों ने रेत पर पापड़ सेंके हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हमारे जवान किस तरह विपरीत परिस्थितियों में हमारे देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे हैं।
विज्ञापन
पापड़ सेंकता जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। आलम ये है कि गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में राजस्थान से एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकानेर में किस तरह की गर्मी पड़ रही है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि बीएसएफ के जवानों ने रेत पर पापड़ सेंके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमारे जवान किस तरह विपरीत परिस्थितियों में हमारे देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे हैं। एक ओर लोग गर्मी से निजात पाने के लिए एसी और कूलर का सहारा ले रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर देश की सीमाओं में तैनात हमारे जवान इस आग उगलने वाली गर्मी में दिन-रात चौकस है, ताकि हम सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
वायरल वीडियो बीकानेर के खाजूवाला से लगती पाक सीमा का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि राज्य का सबसे गर्म शहर बीकानेर है। भीषण गर्मी में भी देश की रक्षा के लिए जवान रेतीले रेगिस्तान में डटे हैं। इसी दौरान जवानों ने रेत पर पापड़ सेंके।