फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bomb blast during artillery practice at Mahajan Firing Range

Mahajan Firing Range: महाजन फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान बम विस्फोट, दो सैनिकों की मौत, एक घायल

Wed, 18 Dec 2024 03:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 18 Dec 2024 03:44 PM IST
सार

बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में तोपाभ्यास के दौरान बम फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में दो सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Bomb blast during artillery practice at Mahajan Firing Range
युद्धाभ्यास (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। यहां बम फटने से दो सैनिक शहीद हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल सैनिक को हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ के हॉस्पिटल भेजा गया है।

विज्ञापन


लूणकरणसर सीओ नरेंद्र पूनिया ने बताया कि तोप में गोला, लोड करते वक्त फट गया। इससे एक हवलदार और एक कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक सैनिकों में से एक दौसा (राजस्थान) और दूसरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन


तीन दिन में दूसरा हादसा
गौरतलब है कि बीकानेर ही महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान यह दूसरा हादसा हुआ है। तीन दिन पहले यहां एक जवान की उस वक्त मौत हो गई। जब वह तोप को टोइंग व्हीकल से अटैच कर रहा था। तोप फिसल गई और बीच में दबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टैंक में गोला-बारूद लोड करते समय बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में दो सैनिकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। उन्होंने बताया कि जब सैनिक गोला-बारूद लोड कर रहे थे, तभी चार्जर फट गया। इस घटना में सेना के दो जवानों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। 


विस्फोट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लूणकरणसर (बीकानेर) के सर्किल ऑफिसर नरेंद्र कुमार पूनिया ने बताया कि टैंक के साथ अभ्यास कर रहे तीन सैनिक थे। विस्फोट में आशुतोष मिश्रा और जितेंद्र की मौत हो गई। घायल सैनिक को हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed