फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Dharna over death of youth due to electric shock, demand for 50 lakh compensation and job

Bikaner: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री, परिजन बैठे धरने पर

Thu, 05 Sep 2024 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2024 04:54 PM IST
सार

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत के ममाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मृतक के परिजनों के लिए 50 लाख रुपये मुआवजा, एक परिजन को संविदा पर नौकरी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। जिला प्रशासन के अधिकारी धरनास्थल पर वार्ता कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bikaner: Dharna over death of youth due to electric shock, demand for 50 lakh compensation and job
करंट से युवक की मौत पर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर जिले के नापासर थाना इलाके के कल्याणसर गांव में करंट लगने से युवक महेंद्र मेघवाल की मौत पर पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल के नेतृत्व में परिजन और ग्रामीण मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। महेंद्र ट्रांसफार्मर लगाते समय करंट की चपेट में आया था। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मृतक के परिजनों के लिए 50 लाख रुपये मुआवजा, एक परिजन को संविदा पर नौकरी, और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। जिला प्रशासन के अधिकारी धरनास्थल पर वार्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन


बीकानेर जिले के नापासर थाना इलाके के कल्याणसर गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल के नेतृत्व में परिजन, ग्रामीण मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए हैं। मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि मृतक महेंद्र मेघवाल ने कल्याणसर गांव में हिस्से पर लेकर खेती करता था। कल बारिश के बावजूद खेत मालिक ने दबाव बनाकर महेंद्र से खेत में ट्रांसफार्मर लगवाया। अचानक तार में करंट लगने से महेंद्र के साथ तीन जने करंट की चपेट में आ गए। हमारी सरकार से मांग है कि मृतक परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। मृतक के किसी एक परिजन को संविदा पर नौकरी दी जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याणसर गांव में ट्रांसफार्मर लगाते समय तीन युवक करंट की चपेट में आ गए थे। जिनको पीबीएम अस्पताल ले लाया गया। इलाज के दौरान महेन्द्र मेघवाल की मौत हो गई। वहीं, सुंदरलाल और भैरू सिंह करंट से झुलस गए, जिनको इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। ये हादसा बुधवार शाम को करीब सात बजे के आसपास हुआ। मृतक के परिजन मोर्चरी के बाहर धरना लगाकर बैठ गए हैं। मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों की परिजनों से वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed