फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner Weightlifting national player Yashtika Acharya dies neck broken due to falling rod in gym

Rajasthan News: जिम में 270 किलो की रॉड गिरी, वेटलिफ्टिंग की नेशनल चैंपियन यष्टिका की गर्दन टूटी; मौके पर मौत

Wed, 19 Feb 2025 04:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 19 Feb 2025 04:20 PM IST
सार

Bikaner News: महिला पावर लिफ्टर यष्टिका आचार्य की जिम में अभ्यास के दौरान हुए एक हादसे में जान चल गई। 270 किलो की रॉड गिरने से याष्टिका की गर्दन टूट गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Bikaner Weightlifting national player Yashtika Acharya dies neck broken due to falling rod in gym
यष्टिका आचार्य की मौत । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर में वेटलिफ्टिंग की नेशनल खिलाड़ी की मौत हो गई। जिम में अभ्यास करने के दौरान पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी और गोल्ड मेडलिस्ट यष्टिका एक हादसे का शिकार हो गईं। 270 किलो की रॉड गिरने से उनकी गर्दन टूट गई। जिम में उन्हें बचाने की कोशिश की गई और फिर पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने यष्टिका को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, बीकानेर के आचार्य चौक इलाके में रहने वाली यष्टिका पुत्री ऐश्वर्य आचार्य (धिंगाणिया महाराज) पावरलिफ्टिंग में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थीं। मंगलवार शाम करीब सात बजे याष्टिका रोजाना की तरह बड़ा गणेश जी मंदिर के पास स्थित एक निजी जिम में अभ्यास कर रही थीं। इस दौरान कोच की मौजूदगी में उन्होंने 270 किलो वजन के साथ स्क्वाट लगाने की कोशिश की। इस दौरान याष्टिका का संतुलन बिगड़ गया और रॉड उनके हाथों से छूटकर गर्दन पर गिर गई। आसपास मौजूद कोच और अन्य खिलाड़ियों रॉड को उनके ऊपर से हटाया, लेकिन तब तक याष्टिका बेहोश हो गईं। ऐसे में कोच ने उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन याष्टिका आचार्य को होश नहीं आया। इसके तुरंत बाद उन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने याष्टिका को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
अपने नाम किए थे गोल्ड मेडल 
यष्टिका ने हाल ही में राजस्थान स्टेट पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 29वीं राजस्थान स्टेट सब-जूनियर एवं सीनियर मेन एंड वुमेन इक्विप्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप अलवर में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, यष्टिका ने गोवा में आयोजित 33वीं नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में इक्विप्ड कैटेगरी में गोल्ड मेडल और क्लासिक कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन भी वेटलिफ्टर
यष्टिका आचार्य के पिता ऐश्वर्य आचार्य (50) कॉन्ट्रैक्टर हैं। यष्टिका तीन बहनें हैं, उनकी एक और बहन भी पावर लिफ्टिंग करती है। याष्टिका की मौत के लेकर परिजनों ने कोई केस दर्ज नहीं कराया है। हालांकि, पुलिस अपनी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed