फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News Unique protest for recognition of Rajasthani language protest expressed by keeping mouth shut

Bikaner News: राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए अनूठा प्रदर्शन, मुंह पर ताला लगाकर जताया विरोध

Fri, 21 Feb 2025 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 07:23 PM IST
सार

राजस्थान के बीकानेर जिले में राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए अनूठा प्रदर्शन किया गया। मुंह पर ताला लगाकर लोगों ने विरोध जताया।

विज्ञापन
Bikaner News Unique protest for recognition of Rajasthani language protest expressed by keeping mouth shut
अनूठा प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मातृभाषा दिवस के अवसर पर राजस्थान की पहचान, राजस्थानी भाषा को आधिकारिक मान्यता दिलाने की मांग तेज हो गई है। प्रदेश भर में बोली जाने वाली इस भाषा को दूसरी राजभाषा बनाने में सरकार की उदासीनता से आक्रोशित लोगों ने बीकानेर में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। मोटियार परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपने मुंह पर ताला लगाकर सरकार के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उनका कहना था कि सरकार राजस्थानी भाषा की मांग पर पूरी तरह मौन हो चुकी है। इसलिए अब वे भी अपनी आवाज बंद करके विरोध जता रहे हैं। परिषद के प्रमुख रामावतार उपाध्याय ने कहा, मुंह पर ताला लगाना सिर्फ प्रतीकात्मक विरोध है। अगर हमें किसी दूसरी भाषा को अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है, तो बेहतर है कि हम अपनी मातृभाषा राजस्थानी को ही अपनाएं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। भाषा प्रेमियों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि जब राजस्थान के लोगों की अपनी भाषा को सरकारी स्तर पर पहचान नहीं मिलेगी, तो यह सांस्कृतिक रूप से एक बड़ी क्षति होगी।इस अनूठे विरोध प्रदर्शन ने सरकार के प्रति जनता की नाराजगी को और अधिक उजागर कर दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या सरकार इस प्रतीकात्मक विरोध से कोई सबक लेगी और राजस्थानी भाषा को उसका उचित दर्जा दिलाने की दिशा में कोई कदम उठाएगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed