{"_id":"67d1818facc4cc6cc6090dc6","slug":"bikaner-three-day-international-level-ramlila-will-be-staged-on-april-4-more-than-100-artists-will-perform-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की रामलीला का मंचन चार अप्रैल को, 100 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की रामलीला का मंचन चार अप्रैल को, 100 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुति
Wed, 12 Mar 2025 06:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 12 Mar 2025 06:14 PM IST
सार
राजस्थान के बीकानेर जिले में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की भव्य रामलीला का मंचन चार अप्रैल से किया जाएगा। इसमें 100 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
रामलीला के बारे में जानकारी देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान श्रीराम जन्मोत्सव पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की भव्य रामलीला का मंचन बीकानेर में आगामी चार से छह अप्रैल 2025 को करणी सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम का मंचन सर्व धर्म संसद के राष्ट्रीय संयोजक एवं भृगु पीठाधीश्वर गोस्वामी सुशील महाराज के सान्निध्य में श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
बीकानेर से पूर्व इस रामलीला का मंचन राजस्थान सहित भारत के शहरों और विश्व के अलग-अलग देशों में किया जा चुका है। जोधपुर में यह रामलीला बीते 24 वर्षों से आयोजित की जा रही है। इस भव्य रामलीला के कार्यक्रम की जिम्मेदारी श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दीपक गौड़ व उपाध्यक्ष ध्रुव शर्मा, अल्का पारीक, कोषाध्यक्ष नारायण उपाध्याय, महामंत्री अशोक प्रजापत एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी पवन भोजक को सौंपी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बदलाव की मिसाल बनी बाल विवाह की शिकार सोनू, पति के साथ मिलकर अब तक दर्जनों शादियां रुकवाईं
विज्ञापन
एमडीवी कॉलोनी स्थित कैफे मैजिक चाय में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए भृगु पीठाधीश्वर गोस्वामी सुशील महाराज ने कहा कि यह बीकानेरवासियों का सौभाग्य है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की भव्य रामलीला का का मंचन देखने का अवसर मिलेगा। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर इस ऐतिहासिक और दिव्य आयोजन से संपूर्ण नगर भक्तिमय वातावरण में रंग जाएगा। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा किए जा रहे इस आयोजन से निश्चित ही हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को बल मिलेगा। रामलीला का मंचन न केवल श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगा, बल्कि नई पीढ़ी को भी भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जोडऩे में सहायक होगा।
यह भी पढ़ें: लोकसभा में बेनीवाल ने उठाया नागौर का मुद्दा, टंगस्टन खनन, पान मेथी को GI टैग और कर्जमाफी की मांग
श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दीपक गौड़ ने बताया कि लगभग 100 से अधिक कलाकारों द्वारा इस रामलीला का मंचन किया जाएगा। 325 फुट लम्बे व 80 फुट चौड़े बहुमंजिला विशाल रंगमंच पर प्रभु श्रीराम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के जीवन चरित्र का सजीव मंचन किया जाएगा। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए महामंत्री अशोक प्रजापत ने बताया कि भृगु पीठाधीश्वर गोस्वामी सुशीलजी महाराज द्वारा निर्देशित इस भव्य श्रीरामलीला में लाइट्स, विजुअल, फीचर्स एवं सेटअप को इस तरह से व्यवस्थित किया गया है कि यह मंचन सिनेमा के पर्दे पर जैसे मंचित होती प्रतीत होती है। प्रेसवार्ता को उपाध्यक्ष ध्रुव शर्मा व अलका पारीक ने भी सम्बोधित किया।